फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Power supply system to be streamlined before the festivals

Gonda News: पर्वों से पहले दुरुस्त होगी बिजली व्यवस्था

Tue, 08 Sep 2026 11:06 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Tue, 08 Sep 2026 11:06 PM IST
विज्ञापन
Power supply system to be streamlined before the festivals
गोंडा। नवरात्रि, दशहरा और दीपावली को देखते हुए बिजली विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं। उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड की ओर से 15 सितंबर से 14 अक्तूबर तक अनुरक्षण माह मनाया जाएगा। इस दौरान बिजली व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए व्यापक स्तर पर मरम्मत और रखरखाव के काम कराए जाएंगे। मुख्य अभियंता यदुनाथ यथार्थ ने विद्युत वितरण मंडल के सभी अधिशासी अभियंताओं, उपखंड अधिकारियों और अवर अभियंताओं को अनुरक्षण माह के लक्ष्य दोबारा जांचने के निर्देश दिए हैं। लक्ष्यों का सत्यापन कर भौतिक कार्यों का सही विवरण सुनिश्चित करने को कहा गया है। इस दौरान 33/11 केवी उपकेंद्रों के रखरखाव के साथ ट्रांसफार्मरों के ऑयल टेस्टिंग और टॉपअप, जर्जर तार व पोल बदलने, पेड़ों की छंटाई, एबी स्विचों की मरम्मत और ढीले कंडक्टरों को कसने जैसे काम किए जाएंगे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed