फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Student falls into river while taking a selfie; search underway

Gonda News: सेल्फी लेते समय नदी में गिरा छात्र, तलाश जारी

Tue, 08 Sep 2026 11:08 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Tue, 08 Sep 2026 11:08 PM IST
विज्ञापन
Student falls into river while taking a selfie; search underway
मछली बाजार। मनकापुर में अमघटी घाट के पास मंगलवार दोपहर मौसेरे भाई के साथ सेल्फी लेते समय पैर फिसलने से 12वीं का छात्र बिसुही नदी में गिर गया। पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने नदी में छात्र की तलाश शुरू की, लेकिन पानी का बहाव तेज होने के कारण उसका कुछ पता नहीं चल सका।
विज्ञापन


नवाबगंज के काजीपुर निवासी मोहम्मद अजमत का 19 वर्षीय पुत्र मोहम्मद इब्राहिम उर्फ कैफ सादुल्लाह नगर स्थित अपने ननिहाल में रहकर हाजी स्माइल इंटर कॉलेज में इंटरमीडिएट की पढ़ाई कर रहा है। मंगलवार को वह अपनी मौसी के बेटे जियान के साथ अमघटी घाट के समीप स्थित मजार पर गया था। इसके बाद बिसुही नदी के तट पर दोनों सेल्फी लेने लगे। जियान तो घाट के पास खड़ा रहा, लेकिन कैफ नदी में उतरकर सेल्फी लेने लगा। तभी पैर फिसलने से वह गहरे पानी में चला गया। जियान के शोर मचाने पर आसपास के लोग पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। प्रभारी निरीक्षक तेज प्रताप सिंह ने बताया कि एसडीआरएफ की टीम छात्र की तलाश कर रही थी। अंधेरा होने के कारण अब बुधवार सुबह दोबारा टीम लगाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed