{"_id":"62ae17a5dd34e20d6c6d4f4e","slug":"crime-gonda-news-lko6358007180","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौकरी के नाम पर युवती से ठगी, एसपी के आदेश पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौकरी के नाम पर युवती से ठगी, एसपी के आदेश पर केस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खरगूपुर (गोंडा)। एक लड़की को नौकरी दिलाने के नाम पर जालसाजों ने पांच लाख रुपये ठग लिए। पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक से गुहार लगाई। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस ने एक नामजद व छह अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है।
मामला थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत विशुनापुर बेलभरिया का है। यहां की निवासिनी सावित्री देवी ने पुलिस अधीक्षक को दिए पत्र में कहा कि वह एक नर्सिंग होम में काम करती है। 14 फरवरी को भिनगा जनपद श्रावस्ती निवासी अवधेश पांडेय किसी को प्रवेश दिलाने आया था। बातचीत में नौकरी दिलाने की बात कहकर उसने शैक्षिक प्रमाण पत्रों के साथ लखनऊ में कार्यालय में बुलाया। वहां उसने पांच लाख रुपये इंटरव्यू से पहले व पांच लाख नौकरी मिलने के बाद देने के लिए कहा।
पीड़िता ने 21अप्रैल को उसके खाता संख्या में एक लाख रुपये स्थानांतरित कर दिया तथा चार लाख रुपये लखनऊ में नकद दिया। पैसे मिलने के बाद उसने खान मार्केट लोकनायक भवन दिल्ली का पता देकर इंटरव्यू के लिए भेज दिया। वहां जाने पर पता चला कि वैकेंसी निकली है, लेकिन सब कुछ ऑनलाइन होगा। लौटकर जब रुपये वापस करने की बात की गई तो आरोपी ने गालीगलौज कर जान से मारने की धमकी दी। बाद में छह अन्य अज्ञात लोगों ने मोबाइल फोन से अपशब्द कहा और जानमाल की धमकी दी। पुलिस ने एसपी के निर्देश पर अवधेश पांडेय व छह अज्ञात के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है।