{"_id":"62acc2ddf80fe30fd3283379","slug":"crime-gonda-news-lko6356553179","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिटाई से हो गया गर्भपात, भ्रूण लेकर थाने पहुंचा पति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिटाई से हो गया गर्भपात, भ्रूण लेकर थाने पहुंचा पति
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नवाबगंज (गोंडा)। रंजिश को लेकर दबंगों ने एक गर्भवती की लात घूंसों से जमकर पिटायी कर दी। इससे चार माह की गर्भवती का गर्भपात हो गया। शुक्रवार को पीड़िता का पति भ्रूण को एक झोले में लेकर पुलिस थाने पहुंचा और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पति का आरोप है कि मामले की तहरीर देने पर पुलिस ने दोनों पक्षों पर ही शांतिभंग की आशंका के तहत कार्यवाही शुरू कर दी। पीड़ित ने न्याय पाने के लिए अब डीएम व एसपी से गुहार लगायी है।
थाना क्षेत्र के सिरसा गांव के खैरगाड़ा मजरा निवासी रक्षाराम वर्मा ने बताया कि बीते दस जून की रात में करीब आठ बजे विपक्षी उसके दरवाजे के सामने उसकी बोरिंग पर अवैध तौर से मोटर बांध कर मक्के की सिंचाई कर रहे थे। मना करने पर आरोपी नाराज हो कर उसे पीटने लगे। जान बचाने के लिए जब वह घर में घुस गया तो हमलावरों ने घर में घुस कर पिटाई करना शुरू कर दी। इस दौरान बीच बचाव करने आई उसकी पत्नी नेहा देवी को भी आरोपियों ने पीटा। उसकी पत्नी चार महीने की गर्भवती थी। पिटायी के कारण उसके पेट में गंभीर चोटें आयी। इसकी तहरीर थाने पर दी गई तो पुलिस ने पूरी बात सुने बिना ही दोनों पक्षों पर शांतिभंग की आशंका के तहत कार्यवाही की बात कही।
पीड़ित नेहा देवी की हालत दिन प्रतिदिन बिगड़ती गई और बीते गुरुवार की रात उसका गर्भपात हो गया। महिला को गंभीर हालत में सीएचसी पर भर्ती कराया गया है। पीड़िता का पति रक्षाराम शुक्रवार को सुबह भ्रूण को झोले में लेकर थाने पर पहुंचा और मारपीट के आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की मांग की। पुलिस द्वारा इस पर कोई ध्यान न दिए जाने से खफा पीड़ित ने पूरे मामले की शिकायत पुलिस कप्तान तथा जिलाधिकारी से कर न्याय दिलाने की गुहार लगायी है। इस संबंध में थानाध्यक्ष तेज प्रताप सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। भ्रूण को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।