फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   crime

महिला ग्राम प्रधान को दबंगों ने पीटा, केस दर्ज

Fri, 10 Jun 2022 11:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jun 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
crime
रुपईडीह (गोंडा)। मांगलिक कार्यक्रम में अपने पुत्र के साथ जा रही महिला ग्राम प्रधान को गांव के आधा दर्जन दबंगों ने ईंट-पत्थर और लाठी डंडा से मारपीट कर घायल कर दिया। इसकी रिपोर्ट ग्राम प्रधान ने थाने में चार लोगों के खिलाफ दर्ज कराई है। इससे नाराज होकर दबंगों ने शुक्रवार की सुबह दोबारा घर पर आकर मारा-पीटा।
विज्ञापन

मामला कौड़िया थाना क्षेत्र के मजरा बाजारडीहा पूरे बदल का है। ग्राम प्रधान पिंकी देवी ने बताया कि गुरुवार शाम को अपने पुत्र अनमोल के साथ गांव के मजरा पूरे बदल न्योता देने जा रही थीं। जैसे ही डफाली पुरवा गांव के पास पहुंची कि राजनीतिक रंजिश रखने वाले मजरा लालपुरवा के लाल बहादुर, गोविंद नरायन, शीतला प्रसाद तथा चंचल ने गालीगलौज कर मारा पीटा। घटना की तहरीर पीड़िता ने थाना कौड़िया की पुलिस को दिया।
विज्ञापन

इस पर चार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर लिया गया। जैसे ही दबंगों को मुकदमा दर्ज होने की भनक लगी कि शुक्रवार की सुबह दोबारा ग्राम प्रधान के घर जाकर ईंट-पत्थर व लाठी डंडा से मारपीट कर घायल कर दिया। ग्राम प्रधान को चोटें आई हैं। ग्राम प्रधान ने कौड़िया थाने की पुलिस को दिया। थानाध्यक्ष मदन लाल गौतम ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed