{"_id":"62a38994b174521f655cf091","slug":"crime-gonda-news-lko6346273165","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला ग्राम प्रधान को दबंगों ने पीटा, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला ग्राम प्रधान को दबंगों ने पीटा, केस दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुपईडीह (गोंडा)। मांगलिक कार्यक्रम में अपने पुत्र के साथ जा रही महिला ग्राम प्रधान को गांव के आधा दर्जन दबंगों ने ईंट-पत्थर और लाठी डंडा से मारपीट कर घायल कर दिया। इसकी रिपोर्ट ग्राम प्रधान ने थाने में चार लोगों के खिलाफ दर्ज कराई है। इससे नाराज होकर दबंगों ने शुक्रवार की सुबह दोबारा घर पर आकर मारा-पीटा।
मामला कौड़िया थाना क्षेत्र के मजरा बाजारडीहा पूरे बदल का है। ग्राम प्रधान पिंकी देवी ने बताया कि गुरुवार शाम को अपने पुत्र अनमोल के साथ गांव के मजरा पूरे बदल न्योता देने जा रही थीं। जैसे ही डफाली पुरवा गांव के पास पहुंची कि राजनीतिक रंजिश रखने वाले मजरा लालपुरवा के लाल बहादुर, गोविंद नरायन, शीतला प्रसाद तथा चंचल ने गालीगलौज कर मारा पीटा। घटना की तहरीर पीड़िता ने थाना कौड़िया की पुलिस को दिया।
इस पर चार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर लिया गया। जैसे ही दबंगों को मुकदमा दर्ज होने की भनक लगी कि शुक्रवार की सुबह दोबारा ग्राम प्रधान के घर जाकर ईंट-पत्थर व लाठी डंडा से मारपीट कर घायल कर दिया। ग्राम प्रधान को चोटें आई हैं। ग्राम प्रधान ने कौड़िया थाने की पुलिस को दिया। थानाध्यक्ष मदन लाल गौतम ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। कार्रवाई की जा रही है।