फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   crime

जमीन विवाद में चचेरे भाई को मारी गोली, हालत गंभीर

Fri, 10 Jun 2022 11:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jun 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
crime
फोटो-5-गोंडा में घायल सुमित को एंबुलेंस में ले जाते लोग। -संवाद - फोटो : GONDA
धानेपुर (गोंडा)। जमीन के विवाद में शुक्रवार की सुबह थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत मुजेहना के मजरा लालीपोखरा में चचेरे भाई ने ही सुमित सिंह (17) को गोली मार दी, और फरार हो गया। गोली लगने से गंभीर रूप से घायल किशोर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां से जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। वहीं, मां की तहरीर पर पुलिस ने तीन लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के मुजेहना के लालीपोखरा गांव निवासी सुमित की मां कुसुम सिंह ने बताया कि शुक्रवार की सुबह आरोपी शुभम सिंह व राजन सिंह अपनी मोटरसाइकिल से पहुंचे और सुमित के ऊपर कई राउंड फायरिंग की। बताया कि शुभम सिंह उनके देवर का पुत्र है, जोकि दिल्ली रहते हैं। सास ने दिल्ली का मकान उन्हें दे दिया था, और यहां की कुछ जमीन उनके नाम वसीयत कर दी थी। उनके पास सास रहती थी। कुछ दिन पूर्व शुभम गांव आया हुआ था जोकि घर के पास बने मकान में रह रहा था।
विज्ञापन

शुक्रवार को शुभम बाइक से आया और घर के बाहर खड़े उसके छोटे बेटे सुमित सिंह को गोली मार दी। बताया कि वह उन्हें भी मारना चाहता था, लेकिन उसके पास शायद गोली खत्म हो गई थी। गोली चलने की आवाज सुनकर गांववासी इकट्ठा होने लगे, जिससे वह बाइक छोड़कर भाग गया। आनन-फानन में एंबुलेंस से घायल को सीएचसी पहुंचाया गया। गंभीर हालत देखकर चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घटना की सूचना डायल 112 पुलिस को दी गई। जिस पर पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुसुम सिंह की तहरीर पर पुलिस ने शुभम सिंह, राजन सिंह व सरिता सिंह के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार गुप्ता ने बताया कि भूमि विवाद में गोली चलने की बात कही जा रही है। सुमित के दाहिने हाथ व पेट में गोली लगी है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किया जा रहा है। मौके पर पुलिस बल लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed