{"_id":"6212871209b5ce4e960dee1e","slug":"crime-gonda-news-lko618710384","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में लटकता मिला विवाहिता का शव, दहेज हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर में लटकता मिला विवाहिता का शव, दहेज हत्या का आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजेहना (गोंडा)। त्रिलोकपुर के मजरा बुधसागर पुरवा गांव में रविवार को एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में शव को उतारकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। उधर, मायके वालों ने पति, सास, ससुर, ननद व देवर पर मार डालने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।
धानेपुर थाना क्षेत्र के त्रिलोकपुर के बुधसागर पुरवा निवासी बड़ेलाल की शादी आठ माह पहले कौड़िया थाना क्षेत्र के बेलवाभान निवासी प्रिया उर्फ क्षमा पुत्री हरिनारायण से हुई थी। रविवार को संदिग्ध परिस्थितियों में प्रिया की मौत हो गई, और उसका शव उसके बेडरूम में लटकता पाया गया। धानेपुर पुलिस व मायके वालों को सूचना दी गई। यहां पर पहुंचे मृतका के पिता ने पति सास-ससुर, देवर, ननद पर दहेज के खातिर मार डालने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है।
दहेज की मांग के खातिर ससुरालीजन उसके लड़की को प्रताड़ित करते थे। यह बात उनकी लड़की जब मायके जाती थी तो बताती थी। उसे समझा-बुझाकर भेज दिया जाता था। रविवार को मौत की सूचना मिली। पता चला कि दहेज के खातिर उनकी लड़की को ससुराल के लोगों ने मार डाला है। थानाध्यक्ष शेषमणि पांडेय ने बताया कि मृतका के पिता की ओर से तहरीर मिली है। पति ,सास, ससुर, देवर व ननद को आरोपित किया गया है। जिस पर मुकदमा पंजीकृत किया जा रहा है और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा जा रहा है।