{"_id":"620d43f13e0a7b6db909f3f8","slug":"crime-gonda-news-lko6181238132","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुठभेड़ में गिरफ्तार सामूहिक दुष्कर्म व हत्या का आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुठभेड़ में गिरफ्तार सामूहिक दुष्कर्म व हत्या का आरोपी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नवाबगंज (गोंडा)। सामूहिक दुष्कर्म के बाद किशोरी की हत्या में शामिल 25 हजार के इनामी अभियुक्त को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद तमंचा व कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।
थाना क्षेत्र के एक गांव में चार फरवरी की रात्रि में एक किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई थी। जिसमें जिले की एसओजी टीम तथा पुलिस ने बारह घंटे के अंदर दो अभियुक्तों को उमरिया गांव के पास गन्ने खेत से मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।
इस मामले में आरोपित तीसरा आरोपी फरार हो गया था। इसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार प्रयास कर रही थी। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने 25 हजार रुपये का ईनाम भी घोषित किया था। मंगलवार की रात्रि में पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली। इसके आधार पर पुलिस ने वांक्षित अजय कुमार पुत्र राम लगन निवासी हरिहरपुर को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से एक तमंचा तथा कारतूस बरामद हुआ। प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त को जेल भेज दिया गया है। (संवाद)