फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   crime

मुठभेड़ में गिरफ्तार सामूहिक दुष्कर्म व हत्या का आरोपी

Thu, 17 Feb 2022 12:05 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 17 Feb 2022 12:05 AM IST
विज्ञापन
crime
नवाबगंज (गोंडा)। सामूहिक दुष्कर्म के बाद किशोरी की हत्या में शामिल 25 हजार के इनामी अभियुक्त को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद तमंचा व कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव में चार फरवरी की रात्रि में एक किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई थी। जिसमें जिले की एसओजी टीम तथा पुलिस ने बारह घंटे के अंदर दो अभियुक्तों को उमरिया गांव के पास गन्ने खेत से मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।
विज्ञापन

इस मामले में आरोपित तीसरा आरोपी फरार हो गया था। इसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार प्रयास कर रही थी। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने 25 हजार रुपये का ईनाम भी घोषित किया था। मंगलवार की रात्रि में पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली। इसके आधार पर पुलिस ने वांक्षित अजय कुमार पुत्र राम लगन निवासी हरिहरपुर को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से एक तमंचा तथा कारतूस बरामद हुआ। प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त को जेल भेज दिया गया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed