{"_id":"620bf4133b8dc251f0578f34","slug":"crime-gonda-news-lko617983210","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी की योजना बनाते तीन गिरफ्तार, कई मामलों का खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरी की योजना बनाते तीन गिरफ्तार, कई मामलों का खुलासा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोंडा। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने चोरी की योजना बनाते समय तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से चोरी के जेवरात, तीन हजार नकदी सहित अन्य सामान बरामद किया है।
मंगलवार को पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्र ने बताया कि सभी थाना प्रभारियों को अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में नवाबगंज पुलिस को सूचना मिली कि कुछ लोग चोरी की योजना बना रहे हैं। इस पर पुलिस टीम ने संभावित स्थान पर तीन आरोपियों को धर दबोचा। पकड़े गए आरोपियों में कृष्ण कुमार उर्फ करिया, मैनू उर्फ राम नयन निषाद व छोटू निषाद निवासी हतवा नवाबगंज गिर्द शामिल हैं। इनके पास से तीन तमंचा, कारतूस, सोने चांदी के आभूषण, एक मोबाइल, तीन हजार नकदी व नकबजनी करने के उपकरण बरामद हुए हैं।
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि 11 दिसंबर की रात थाना वजीरगंज क्षेत्र के सोनबरसा गांव के एक घर से चोरी की थी। इसी दिन वजीरगंज क्षेत्र के दुर्गापुर पचौनी के एक घर से तथा आठ सितंबर को नवाबगंज क्षेत्र के बावपुरवा भोपत के एक घर से चोरी की थी। पकड़े गए आरोपी शातिर अपराधी हैं तथा इनका आपराधिक इतिहास भी है।