फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   crime

चोरी की योजना बनाते तीन गिरफ्तार, कई मामलों का खुलासा

Wed, 16 Feb 2022 12:12 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 16 Feb 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
crime
गोंडा। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने चोरी की योजना बनाते समय तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से चोरी के जेवरात, तीन हजार नकदी सहित अन्य सामान बरामद किया है।
विज्ञापन

मंगलवार को पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्र ने बताया कि सभी थाना प्रभारियों को अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में नवाबगंज पुलिस को सूचना मिली कि कुछ लोग चोरी की योजना बना रहे हैं। इस पर पुलिस टीम ने संभावित स्थान पर तीन आरोपियों को धर दबोचा। पकड़े गए आरोपियों में कृष्ण कुमार उर्फ करिया, मैनू उर्फ राम नयन निषाद व छोटू निषाद निवासी हतवा नवाबगंज गिर्द शामिल हैं। इनके पास से तीन तमंचा, कारतूस, सोने चांदी के आभूषण, एक मोबाइल, तीन हजार नकदी व नकबजनी करने के उपकरण बरामद हुए हैं।
विज्ञापन

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि 11 दिसंबर की रात थाना वजीरगंज क्षेत्र के सोनबरसा गांव के एक घर से चोरी की थी। इसी दिन वजीरगंज क्षेत्र के दुर्गापुर पचौनी के एक घर से तथा आठ सितंबर को नवाबगंज क्षेत्र के बावपुरवा भोपत के एक घर से चोरी की थी। पकड़े गए आरोपी शातिर अपराधी हैं तथा इनका आपराधिक इतिहास भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed