{"_id":"61b23d1bb28ee4645d3f39d9","slug":"crime-gonda-news-lko6082037179","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिपाही ने महिला से किया दुष्कर्म, निलम्बित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिपाही ने महिला से किया दुष्कर्म, निलम्बित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोंडा। एक महिला को शादी का झांसा देकर कोतवाली देहात की दर्जीकुआं चौकी में एक सिपाही ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद में शादी से भी इनकार कर दिया। पीड़ित महिला ने मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक से की। पुलिस अधीक्षक के आदेश पर कोतवाली देहात में पीड़ित महिला की तहरीर पर आरोपी सिपाही के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस अधीक्षक ने आरोपी सिपाही को निलंबित कर दिया है।
वजीरगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने एक महिला ने पुलिस अधीक्षक दर्ज कराई शिकायत में कहा कि मई 2020 में वह कचहरी जाने के लिए शहर के लाल बहादुर शास्त्री चौराहे पर खड़ी थी। उसे चौराहे पर एक सिपाही मिला। सिपाही ने उसका मोबाइल लेकर अपने नंबर पर डायल कर लिया। इसके बाद बराबर फोन करने लगा। तभी से सिपाही उससे संबंध बनाकर पति पत्नी की तरह रह रहा था।
तीन दिसंबर को यह कहते हुए उसने शादी करने से इनकार कर दिया कि उसकी शादी दूसरी युवती से हो रही है। उसे 25 लाख दहेज मिल रहा है। महिला ने बताया कि दर्जी कुआं पुलिस चौकी पर तैनात सिपाही रंजीत कुमार के खिलाफ उसने पुलिस अधीक्षक से शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस अधीक्षक के आदेश पर कोतवाली देहात में आरोपी सिपाही रंजीत कुमार के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने आरोपी सिपाही को निलंबित कर दिया है। पुलिस अधीक्षक ने मामले की जांच सीओ सदर को सौंपी है।