फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   crime

भूमि विवाद में मारपीट, चार महिलाओं समेत नौ लोग चोटिल

Tue, 19 Oct 2021 10:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 19 Oct 2021 10:57 PM IST
विज्ञापन
crime
परसपुर(गोंडा)। भूमि विवाद को लेकर मंगलवार को दो पक्षों में हुई मारपीट में दोनों तरफ की चार महिलाओं सहित 9 लोगों को चोटें आई हैं। मामले में थाना परसपुर में दो महिलाओं सहित 8 लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

नगर पंचयत परसपुर के मोहल्ला आदर्श नगर मुरावनटोला वार्ड-6 निवासी सतीश कुशवाहा ने मंगलवार को थाने पर दर्ज कराई रिपोर्ट में आरोप लगाते हुए बताया कि सोमवार सुबह वह अपने जमीन पर रखी गुमटी पर बारिश से बचाव के लिए पन्नी का छाजन लगा रहा था। आरोपी लाठी-डंडा लेकर आ धमके और अभद्रता कर पिटाई करने लगे। दरवाजे के पास रखे उसी के ईंट - फेंककर मारापीटा। जिससे उसे काफी चोटें आयी हैं। शोर करने पर बचाने दौड़े उसके भाई संत कुमार कुशवाहा को आरोपियों ने मारापीटा। सतीश कुशवाहा की तहरीर पर पवन मौर्या सहित चार लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

दूसरे पक्ष की सावित्री देवी पत्नी मिश्री लाल मौर्या ने इसी विवाद को लेकर दर्ज कराई रिपोर्ट में आरोप लगाया कि अभद्रता कर लाठी-डंडे से पिटाई कर दी गई। इसमें दिवाकर मौर्य व तीन महिलाओं सहित सात लोगों को चोटें आई हैं। सावित्री ने सतीश कुशवाहा सहित चार लोगों के खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई है। प्रभारी निरीक्षक राजनाथ सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों की तरफ से दो महिलाओं सहित आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed