फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   crime

शिक्षक पर जानलेवा हमला, दी तहरीर

Fri, 24 Sep 2021 11:11 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 24 Sep 2021 11:11 PM IST
विज्ञापन
crime
नवाबगंज (गोंडा)। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ वजीरगंज के वरिष्ठ उपाध्यक्ष कन्हैयालाल मौर्य पर स्कूल बंद होने के बाद घर जाते समय रास्ते मे 2 लोंगो ने जानलेवा हमला किया। जिसमें उन्हें गंभीर रूप से चोट लगी है। घटना के बाद हमलावर असलहा लहराते हुए फरार हो गए।मामला थाना क्षेत्र नवाबगंज अन्तर्गत कम्पोजिट विद्यालय भोपतपुर डीह ब्लॉक वजीरगंज का है।जहाँ के इंचार्ज प्रधानाध्यापक कन्हैयालाल मौर्य विद्यालय बन्द होने के बाद घर जा रहे थे।रास्ते में 2 लोगों ने अचानक हमला कर मोटरसाइकिल गिरा दिया और लाठी से पीटने लगे। सूचना मिलते ही मौके पर तमाम शिक्षक, डायल 112 व नवाबगंज थाने की पुलिस पहुंचकर गंभीर रूप से घायल शिक्षक को नवाबगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाए जहां पर उनका इलाज चल रहा है। मुकदमा पंजीकृत किये जाने के लिए घटना की तहरीर थाना नवाबगंज में दी गई है। घटना को लेकर शिक्षकों में भारी आक्रोश है।
विज्ञापन

प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष विनय तिवारी, संयुक्त मंत्री बलवन्त सिंह, संगठन मंत्री नंद कुमार मिश्र, ब्लॉक अध्यक्ष अवनीश पाण्डेय, ब्लॉक मंत्री आनंद देव सिंह, जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ वजीरगंज के मंत्री मनोज शर्मा ने दोषियों को तत्काल गिरफ्तार कर रासुका के तहत कार्यवाही की मांग की है।मौके पर खण्ड शिक्षा अधिकारी मुकेश नरायन मिश्र, प्रमोद सिंह, ध्रुव नरायन पाण्डेय, मनोज प्रताप,दिनेश कुमार, पीयूष श्रीवास्तव,कृष्ण देव पाण्डेय, सुरेन्द्र यादव, संतोष मिश्रा, शिव कुमार जायसवाल, शिव शंकर सिंह सहित दर्जनों शिक्षक उपस्थित रहे।
विज्ञापन

शिक्षा क्षेत्र वजीरगंज के भोपतपुर कम्पोजिट विद्यालय के प्रधानाचार्य को अज्ञात हमलावरों नें लाठी डंडे से पीटा। प्रधानाचार्य को गंभीर हालत में स्थानीय सीएचसी पर भर्ती कराया गया। प्राथमिक शिक्षक संघ दो साजिश कर्ता सहित दो अज्ञात हमलावरों के खिलाफ थानें में तहरीर दी। प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य कन्हैयालाल मौर्या नें थाने पर दी गई तहरीर में बताया कि शुक्रवार को स्कूल बंद करने के बाद वे विद्यालय से अपनी बाइक से घर के लिए निकले कि करीब दो सौ मीटर की दूरी पर दो ब्यक्ति बाइक से आकर बगल से धक्का देकर हमें गिरा दिया तथा रुक कर लाठी डंडे से मारने लगे। जब हमने अपना बचाव करने का प्रयास किया तो एक युवक ने तमंचा तान कर जान से मारने की धमकी देने लगा। प्रभारी निरीक्षक राजेश सिंह नें बताया कि मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना को लेकर शिक्षकों में काफी आक्रोश है । प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष विनय कुमार तिवारी, मंत्री बलवंत सिंह, संगठन मंत्री नंदकुमार मिश्र, वजीरगंज ब्लाक अध्यक्ष अवनीश पांडेय, ब्लाक मंत्री आनंद देव सिंह, मनोज शर्मा ने घटना की निंदा कर दोषियों को तत्काल गिरफ्तार कर रासुका के तहत कार्यवाही करने की मांग की है। इस दौरान शिक्षाक्षेत्र वजीरगंज के तमाम शिक्षक भी मौके पर पहुंचकर कर कार्यवाही की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed