फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   crime

विवाहिता की मौत पर लगाया हत्या का आरोप

Sun, 08 Aug 2021 10:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 08 Aug 2021 10:57 PM IST
विज्ञापन
crime
मसकनवा (गोंडा)। थाना छपिया क्षेत्र के इटैला बुजुर्ग लखनुपुर गांव में संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत हो गई। मृतका के पिता ने छपिया थाने में लड़की के ससुराल पक्ष के लोगों पर दहेज के लिए लड़की की गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

अनिल शुक्ला पुत्र रामदेव शुक्ला निवासी ग्राम सिकटा थाना वाल्टरगंज जनपद बस्ती ने छपिया थाने में तहरीर दी है कि उनकी बेटी रोहणी (24) की शादी 24 अप्रैल 2021 को छपिया थाना क्षेत्र के इटैला बुजुर्ग लखनुपुर निवासी संतोष पांडेय पुत्र मंगल पांडेय से हुई थी। शनिवार को मंगल पांडेय ने सूचना दी कि रोहणी ने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। मृतका के पिता अनिल शुक्ला का कहना है कि सूचना मिलने पर जब वो अपने परिवार के लोगों के साथ बेटी के ससुराल पहुंचे तो बेटी का शव पलंग पर पड़ा मिला। अनिल शुक्ला ने आरोप लगाया है की उनकी बेटी के देवर देव आनंद उर्फ नन्नन पांडेय व बेटी की सास, बड़ी सास जो दहेज के लिए बेटी को आएदिन प्रताड़ित करते रहते थे। उन लोगों ने गला दबाकर मेरी बेटी रोहणी को मार दिया है।
विज्ञापन

एसओ छपिया राकेश कुमार सिंह ने बताया की मृतका के पिता अनिल शुक्ला की तहरीर पर मृतका के देवर, सास, बड़ी सास के विरुद्ध दहेज हत्या सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। उपजिलाधिकारी मनकापुर ने पंचायतनामा की कार्रवाई के लिए सूचना दी। नायब तहसीलदार शिवदयाल तिवारी की उपस्थिति में पंचायतनामा कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed