फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   crime,gonda,kidnap

Gonda News: आशा कार्यकर्ता ने किया था अस्पताल से मासूम का अपहरण

Fri, 02 Dec 2022 11:19 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 02 Dec 2022 11:19 PM IST
विज्ञापन
crime,gonda,kidnap
गोंडा के नगर कोतवाली में पकड़े गए बच्ची के अपहरण के आरोपी। -संवाद - फोटो : GONDA
गोंडा। जिला महिला अस्पताल से बीते गुरुवार को ढाई साल की मासूम बच्ची का एक आशा कार्यकर्ता ने अपहरण कर लिया था। वारदात का खुलासा करते हुए शुक्रवार को पुलिस ने अपहृत मासूम बच्ची को ढूंढ निकाला। पुलिस ने अपहरण में शामिल आरोपी आशा कार्यकर्ता समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। तीनों आरोपियों को रिमांड के लिए लखनऊ भेजा गया है।
विज्ञापन

कोतवाली नगर क्षेत्र के एक मोहल्ले की रहने वाली ढाई साल की मासूम बच्ची की मां को प्रसव पीड़ा के बाद महिला अस्पताल के प्री डिलेवरी वार्ड में भर्ती कराया गया था। उसकी मासूम बेटी अपनी मां से मिलने महिला अस्पताल आयी थी। वहां से अचानक बच्ची लापता हो गई थी। मामले में बच्ची के पिता ने कोतवाली नगर अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

सूचना पर बच्ची की तलाश के लिए एसओजी, कोतवाली नगर व महिला थाने की टीम लगी थी। सीओ सिटी लक्ष्मीकांत गौतम ने बताया कि सर्विलांस के जरिए जानकारी मिली कि बच्ची का बेलसर ब्लाक की आशा कार्यकर्ता सुषमा मिश्रा पत्नी धरनीधर मिश्रा निवासी नियाबा थाना उमरीबेगमगंज ने अपहरण कर लिया। सुषमा को गिरफ्तार कर पूछताछ की गई तो उसने बताया कि उसका भाई प्रदीप पांडेय उर्फ भोलू निवासी उमरी चौहान पुरवा थाना वजीरगंज, लखनऊ के गार्विट रोड फैजुलागंज थाना मड़ियांव में शिवानी मजूमदार पत्नी तपन मजूमदार के घर पर किरायेदार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिवानी के कोई औलाद नहीं थी, इसलिए प्रदीप से बच्ची लाने के लिए कहा था। इसके लिए प्रदीप को पैसों की लालच भी दी थी। प्रदीप के कहने पर सुषमा महिला अस्पताल पहुंची तो वहां एक बच्ची उसे घूमते मिली। जिसका उसने अपहरण कर लिया। सीओ ने बताया कि तीनों को रिमांड के लिए लखनऊ भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed