{"_id":"63406b5ed70ad2446f4b8dde","slug":"crime-arrest-gonda-gonda-news-lko65181824","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रस्ट बनाकर वन विभाग की भूमि हड़पने की कोशिश, एक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रस्ट बनाकर वन विभाग की भूमि हड़पने की कोशिश, एक गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोंडा। ट्रस्ट बनाकर कुछ लोगों ने मनकापुर के टिकरी जंगल में स्थित सम्मय माता स्थान की संपत्ति हड़पने का प्रयास किया। वन रक्षक ने कोतवाली मनकापुर में ट्रस्ट के अध्यक्ष समेत सात लोगों के खिलाफ जालसाजी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शुक्रवार को पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी अध्यक्ष को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।
अमेठी जनपद के जामो थाना क्षेत्र के कटारी गांव के रहने वाले टिकरी रेंज के वन रक्षक मोहम्मद शफीक ने 24 मार्च को कोतवाली मनकापुर में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि टिकरी वन रेंज के ज्ञानीपुर रामप्रसाद गांव में वन विभाग की भूमि पर सम्मय माता स्थान है। मंदिर परिसर में कुछ अस्थायी दुकानें लगती है।
आरोप है कि सम्मय माता स्थान से सटी तकरीबन एक हेक्टेयर भूमि को इसी गांव के रहने वाले मायाराम वर्मा ने फर्जी तरीके से ट्रस्ट बनाया। फिर खुद को ट्रस्ट का अध्यक्ष दर्शाकर अपने सहयोगी शैलेंद्र गिरि निवासी पूरे देवनाथ मनकापुर समेत पांच अन्य सहयोगियों की मदद से फर्जी दस्तावेज तैयार कर हड़पने का प्रयास किया। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार राय ने बताया कि आरोपी शैलेंद्र गिरि को गिरफ्तार कर लिया गया है। इससे पहले आरोपी मायाराम वर्मा की गिरफ्तारी की जा चुकी है। संवाद