{"_id":"6339d481dd5a6957d24d11ee","slug":"crime-arrest-gonda-atm-gonda-news-lko651179131","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्ड बदलकर एटीएम से उड़ाता था रकम, गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्ड बदलकर एटीएम से उड़ाता था रकम, गिरफ्तार
विज्ञापन
गोंडा। एटीएम में रुपये निकालने आने वाले लोगों के कार्ड बदलकर रुपये पार करने वाले एक युवक को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी के पास से छह एटीएम व चार आधार कार्ड के साथ बाइक, तमंचा व कारतूस बरामद हुआ है। पिछले पांच साल से वह एटीएम से रुपये निकालने आने वालों की मदद के बहाने कार्ड बदलकर उनके खाता से रुपये निकाल रहा है। अब तक लोगों से जालसाजी करके 10 हजार रुपये निकाल चुका है।
पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर ने बताया कि रविवार को सूचना मिली थी कि एक युवक एटीएम से रुपये निकालने में लोगों की मदद के बहाने उनका कार्ड बदकर उनके खाता से रुपये पार कर देता है। इसी सूचना पर युवक को गिरफ्तार कर लिया गया। इटियाथोक थाने के प्रभारी निरीक्षक करूणाकर पांडेय के मुताबिक, पूछताछ में उसने अपना नाम रतन कुन्डू निवासी तेलियानी रोड थाना इटियाथोक बताया। उसके पास से छह एटीएम कार्ड, चार आधार कार्ड, एक बाइक, 12 बोर का एक तमंचा व कारतूस बरामद हुआ है।
पकड़े गए रतन ने बताया कि वह गोंडा के साथ आस-पास के जनपदों में एटीएम के पास खड़ा रहता है और एटीएम से रुपये निकालने आने वाले लोगों पर नजर रखता है। जब उसे लगता है कि जो व्यक्ति रुपये निकालने आया है, उसे एटीएम से रुपये निकालने की जानकारी नहीं है तो वह केबिन में उसकी मदद के बहाने पहुंच जाता है। अपने पास पहले से रखे एटीएम से उसका कार्ड बदल लेता है। मशीन में खराबी से रुपये न निकल पाने का बहाना करके वहां से लौट जाता है। बाद में एटीएम में पहुंचकर उसके खाता से रुपये पार कर देता है। एसपी के मुुताबिक, पिछले पांच साल से वह एटीएम से रुपये पार करने का काम करता आ रहा है। अब तक दस लाख रुपये निकाल चुका है।