फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   court

पूर्व प्रधान की हत्या में तीन ने अदालत में किया समर्पण

Sat, 18 Dec 2021 10:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 18 Dec 2021 10:42 PM IST
विज्ञापन
court
मनकापुर (गोंडा)। ग्राम पंचायत नारायणपुर ग्रंट में पूर्व प्रधान की हत्या के चार आरोपियों में से तीन ने अदालत में समर्पण कर दिया। जहां से न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

कोतवाली मनकापुर क्षेत्र के नरायनपुर ग्रंट के रहने वाले पूर्व ग्राम प्रधान आनंद प्रसाद शुक्ला की 6 मई 2018 को उनके फार्म हाउस पर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मामले में पूर्व प्रधान के बेटे धीरेंद्र प्रसाद शुक्ला ने कोतवाली मनकापुर में चार लोगों के खिलाफ हत्या की नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

पूर्व प्रधान की हत्या का मामला तूल पकड़ने लगा तो इसकी गंभीरता को देखते हुए तत्कालीन एसपी ने मुकदमे की विवेचना तत्कालीन कोतवाली नगर के प्रभारी निरीक्षक अशोक सिंह को सौंप दी थी। प्रभारी निरीक्षक और मुकदमे के विवेचक अशोक सिंह ने मुकदमे में फाइनल रिपोर्ट लगा दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद विवेचक ने फाइनल रिपोर्ट अदालत में जमा की तो पूर्व प्रधान के बेटे धीरेंद्र ने पुलिस की फाइनल रिपोर्ट पर आपत्ति जताते हुए अदालत से अभियुक्तों के खिलाफ कार्रवाई की याचना की। जिस पर अदालत ने संज्ञान लेते हुए विवेचक की फाइनल रिपोर्ट खारिज कर दी।
अदालत ने चारों अभियुक्तों को अदालत के समक्ष पेश होने की नोटिस जारी किया। मगर एक भी अभियुक्त अदालत के समक्ष पेश नहीं हुआ। जिस पर अदालत ने चारों अभियुक्तों के खिलाफ हत्या में गैर जमानती वारंट जारी कर दिया।
इसके बाद पुलिस ने अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए दबिश शुरू की। मगर उनको गिरफ्तार नहीं कर सकी। अदालत ने चारों अभियुक्तों को भगोड़ा घोषित कर दिया। मुकदमे के मौजूदा विवेचक उप निरीक्षक बीरबल ने 30 नवंबर को चारों अभियुक्तों के घर पर भगोड़ा घोषित होने की नोटिस चस्पा कर दिया और उनकी तलाश शुरू की।

पुलिस के बढ़ते दबाव के कारण तीन अभियुक्तों रोहित तिवारी, ब्रह्मानंद शुक्ला, सीताराम पटेल ने अदालत में समर्पण कर दिया। जबकि एक अभियुक्त दीनबंधु तिवारी अभी भी फरार है। विवेचक बीरबल ने बताया कि तीन अभियुक्तों अभियुक्त सीताराम पटेल, रोहित तिवारी, ब्रह्मानंद शुक्ला ने अदालत में समर्पण कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed