फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   court gonda lifeimpresment

Gonda News: दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट में दोषी को उम्रकैद

Sun, 05 Mar 2023 12:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sun, 05 Mar 2023 12:14 AM IST
विज्ञापन
court gonda lifeimpresment
गोंडा। नाबालिग किशोरी के अपहरण, दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के मामले में विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट ने दोषी को आजीवन सश्रम कारावास और 20 हजार रुपए अर्थदंड की सजा सुनाई है।
विज्ञापन


पॉक्सो एक्ट के विशेष लोक अभियोजक अशोक कुमार सिंह व सुनील कुमार मिश्र ने बताया कि नाबालिग पीड़िता की मां ने थाना खोंड़ारे में प्रार्थना पत्र देकर कहा कि 12 नवंबर 2021 को करीब छह बजे शाम उसकी छह साल की बेटी घर के सामने खेल रही थी।
विज्ञापन


तभी कुरकुरे देने के बहाने उसे गन्ने के खेत में ले जाकर सनीश व एक अन्य ने उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने केस दर्ज कर विवेचना की और दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट का पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर आरोपी सनीश के खिलाफ न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपराध का पुख्ता सबूत मिलने पर न्यायालय ने अभियुक्त सनीश को दोषी करार दिया। इस मामले में निर्णय सुनाते हुए विशेष न्यायाधीश (पॉक्सो एक्ट) चंद्रमोहन चतुर्वेदी ने आरोपी सनीश को नाबालिग बालिका से दुष्कर्म व पाॅक्सो एक्ट के अपराध में आजीवन सश्रम कारावास व 20 हजार रुपए अर्थदंड से दंडित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed