{"_id":"6945919ac8b274e2ae049e52","slug":"couple-arrested-for-abetting-suicide-gonda-news-c-100-1-slko1026-149052-2025-12-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोपी दंपती गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोपी दंपती गिरफ्तार
Fri, 19 Dec 2025 11:25 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Fri, 19 Dec 2025 11:25 PM IST
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर ज्ञापन सौंपते कायस्थ महासभा के लोग। स्रोत: संगठन
गोंडा। गायत्रीपुरम निवासी अभिषेक श्रीवास्तव (25) की आत्महत्या के मामले में आरोपी दंपती को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस दोनों आरोपियों को अदालत के समक्ष पेश करेगी।
अभिषेक का शव बुधवार शाम घर के कमरे में फंदे से लटका मिला था। कमरे में सुसाइड नोट के साथ ही अभिषेक की महिला से चैट व वीडियो कॉल के स्क्रीनशॉट के 32 प्रिंट आउट दीवार पर चस्पा मिले थे। इससे अभिषेक की महिला उजागर हो रही है। अभिषेक के चचेरे भाई उद्भव श्रीवास्तव की तहरीर पर पुलिस ने महिला व उसके पति के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है। नगर कोतवाल विवेक त्रिवेदी ने बताया कि आरोपी महिला और उसके पति को शुक्रवार को पूछताछ के लिए कोतवाली बुलाया गया। जांच में आरोप सही पाए जाने पर दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। मामले में अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
अभिषेक की खुदकुशी से कायस्थ व अधिवक्ता समाज में आक्रोश
गोंडा। गायत्रीपुरम निवासी अभिषेक श्रीवास्तव की आत्महत्या को लेकर विभिन्न संगठन सवाल खड़े कर रहे हैं। कायस्थ समाज व अधिवक्ताओं ने शुक्रवार को एसपी को संबोधित ज्ञापन एएसपी राधेश्याम राय को सौंपकर निष्पक्ष जांच की मांग की है।
विज्ञापन
भारतीय कायस्थ महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व वरिष्ठ अधिवक्ता विवेकमणि श्रीवास्तव ने कहा कि दिवंगत अधिवक्ता अशोक कुमार श्रीवास्तव के इकलौते व होनहार बेटे अभिषेक का आत्महत्या करना कायस्थ समाज व अधिवक्ता समाज की बड़ी क्षति है। प्रकरण की उच्च स्तरीय जांच कराई जाए। जिससे आत्महत्या के लिए मजबूर करने के सभी बिंदु सामने आ जाएं। इस अवसर पर चित्रांश कल्याण परिषद के संतोष श्रीवास्तव, सुशील श्रीवास्तव, आनंद प्रकाश पांडेय, अजीत श्रीवास्तव, उमाशंकर श्रीवास्तव, राम लक्ष्मण तिवारी, राजीव श्रीवास्तव, दिवाकर, अतुल, रेखा, हिमांशु, अजय, अंजनी नंदन श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे। (संवाद)