{"_id":"681a4a0ccb7dfdcbf709821c","slug":"council-schools-are-still-deprived-of-facilities-gonda-news-c-100-1-slko1026-137202-2025-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: परिषदीय विद्यालय अब भी सुविधाओं से वंचित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: परिषदीय विद्यालय अब भी सुविधाओं से वंचित
Tue, 06 May 2025 11:12 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Tue, 06 May 2025 11:12 PM IST
विज्ञापन
रुपईडीह (गोंडा)। क्षेत्र में कुल 39 कंपोजिट, 31 पूर्व माध्यमिक और 145 प्राथमिक विद्यालय संचालित हो रहे हैं। हालांकि सरकार परिषदीय विद्यालयों को कान्वेंट स्कूलों की तर्ज पर विकसित करने का दावा कर रही है, लेकिन जमीनी हकीकत इससे इतर है। जिम्मेदारों की लापरवाही के चलते अधिकांश विद्यालय अब भी मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं।
कंपोजिट विद्यालय हुसैननगर भंगहा का हाल चिंताजनक है। विद्यालय परिसर में बारिश के दौरान जलभराव की समस्या बनी रहती है। भवन की रंगाई-पुताई नहीं हुई है, शौचालय प्रयोग के योग्य नहीं है, और चहारदीवारी का अब तक निर्माण नहीं हुआ है। इससे विद्यालय की भूमि पर अतिक्रमण भी हो रहा है। विद्यालय में प्रभारी प्रधानाध्यापक देवेंद्र नाथ तिवारी, सहायक अध्यापक अरुणिमा तिवारी, मनराखन लाल और अनुचर सुरेश चंद्र तैनात हैं।
इसी प्रकार, कंपोजिट विद्यालय पिपरा चौबे, विशुनापुर बेलभरिया और वीरपुर झलहिया समेत कई विद्यालय चहारदीवारी जैसी मूलभूत संरचनाओं से अब भी वंचित हैं। खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) मनीष कुमार सिंह ने बताया कि जिन विद्यालयों में चहारदीवारी और अन्य विकास कार्य नहीं हुए हैं, उनकी रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी जा चुकी है। वहीं, खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) अभय कुमार सिंह ने कहा कि मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।