फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Corona infected dead, dead body handed over to family before report comes

कोरोना संक्रमित की मौत, रिपोर्ट आने से पहले शव परिजनों को सौंपा

Fri, 14 Aug 2020 10:06 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 14 Aug 2020 10:06 PM IST
विज्ञापन
Corona infected dead, dead body handed over to family before report comes
गोंडा। कोरोना वायरस कोविड-19 के संक्रमण में लापरवाही की बड़ी भूमिका है। इसमें कोरोना संदिग्धों को लेकर घूमने से कोरोना के प्रसार की बड़ी आशंका रहती है। इसमें लोगों के साथ ही स्वास्थ्य विभाग का भी बड़ा अहम रोल है। लोगों को सैंपल देने के बाद सीधे छोड़ दिया जाता है। ऐसे में जो लोग कोरोना संक्रमित होते हैं उन्हें और लोगों में संक्रमण फैलाने का मौका मिल जाता है। ऐसी ही एक घटना जिले के बभनजोत इलाके में सामने आई है। जहां पर एक बुजुर्ग की तबियत बिगड़ गई थी और उसे लोग इधर-उधर लेकर घूमते रहे।
विज्ञापन

बभनजोत के हथियागढ़ बाजार निवासी एक साठ वर्षीय बुजुर्ग की बुधवार को अचानक तबीयत बिगड़ गई। जिसे परिवारीजन आननफानन गोंडा स्थित एक निजी नर्सिंग होम में इलाज के लिए ले गये। जहां डॉक्टरों ने पहले कोरोना जांच कराने को कहा। बुधवार को जांच नहीं हो पाई तो परिवारीजन पीड़ित को घर ले आये। गुरुवार की सुबह इलाज के लिए जिला अस्पताल गोंडा पहुंचे। जहां पीड़ित का कोरोना सैंपल लिया गया। जब तक रिपोर्ट मिलती बुजुर्ग की मौत हो गई। जिसके बाद परिवारीजन मृतक का शव लेकर घर चले गए। इसी दौरान मृतक की कोरोना पाजिटिव रिपोर्ट आने से प्रशासन में हड़कंप मच गया। सीएचसी बभनजोत प्रभारी तरुण मौर्य ने बताया की मृतक अन्य बीमारियों से भी ग्रसित था, कोरोना संक्रमण हो जाने से मौत हो गई है।
विज्ञापन

मरीज की सैंपलिंग के बाद मौत तो फिर छोड़ा कैसे
बताया जा रहा है कि गुरुवार को बुजुर्ग की इलाज के लिए कोरोना जांच की गई थी। लेकिन उसकी रिपोर्ट आने से पहले ही उन्होंने दम तोड़ दिया। अब ऐसे में ये बड़ा सवाल है कि जब कोरोना की जांच के लिए सैंपल लिया गया था तो रिपोर्ट आने के पहले उन्हें छोड़ कैसे दिया गया। ऐसे में क्षेत्र में कोरोना संक्रमण और भी बड़ा खतरा हो गया। अब इलाके को सैनिटाइज करने के साथ अन्य सगे संबंधियों की सैंपलिंग करायी जा रही है। सूचना पर पहुंचे उपजिलाधिकारी मनकापुर हीरालाल ने हथियागढ़ बाजार इलाके को सील कराया। संक्रमण से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीमों को प्रभावित क्षेत्रों को सैनिटाइज कराने व लोगों के जांच का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed