फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   CORONA

कोरोना के केस बढ़े, दूसरी डोज में लापरवाही

Fri, 24 Jun 2022 12:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jun 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
CORONA
ोटो-6 गोंडा के जिला अस्पताल में लगी मरीजों की लाइन। -संवाद - फोटो : GONDA
गोंडा। जिले में कोरोना संक्रमण के मामले एक बार फिर बढ़ने लगे। गुरुवार को तीन नए केस मिले हैं। जिले में मरीजों की संख्या 18 हो गई है। इसके बावजूद वैक्सीन की दूसरी खुराक लेने में लापरवाही बरती जा रही है। जिले में करीब पांच लाख लोग ऐसे हैं जिन्होंने तय समय बीतने के बावजूद दूसरी डोज नहीं लगवाई।
विज्ञापन

गुरुवार को कोरोना जांच में मुख्य वन संरक्षक वन्यजीव कार्यालय पर तैनात एक 30 वर्षीय युवक संक्रमित मिला। शहर के कचहरी रोड निवासी 58 वर्षीय व्यक्ति, शहर की 28 वर्षीय युवती कोरोना संक्रमित मिली। संक्रमितों को होम आइसोलेेशन में रहने का निर्देश दिया गया है। एक कोरोना संक्रमित का इलाज लखनऊ के एक हॉस्पिटल में चल रहा है। पीड़ितों में सभी लोगों ने दूसरी डोज ली है। जानकारी के मुताबिक 23 मई तक 5,20,380 लोगों को वैक्सीन की दूसरी खुराक लगनी थी, जिसमें 4,97,170 लोगों ने निर्धारित समय बीतने के बावजूद वैक्सीन की दूसरी खुराक नहीं ली।
विज्ञापन

वैक्सीन लगवाने में ये क्षेत्र पिछड़े
वैक्सीन न लगवाने वालों में बभनजोत में 55248, बेलसर में 38688, कर्नलगंज में 6055, छपिया में 48441,हलधरमऊ में 40785, इटियाथोक में 46924, कटरा बाजार में 49417, खरगूपुर में 89162, मनकापुर में 10693, मुजेहना में 30613, नवाबगंज में 10205, पंडरीकृपाल में 2724, परसपुर में 37362, काजीदेवर में 15967, तरबगंज में 16622, वजीरगंज में 12895 व नगर में 29582 लोग शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

संक्रमण को नजरंदाज कर उमड़ रही भीड़
जिला अस्पताल सहित अन्य सार्वजनिक स्थानों पर उमड़ रही भीड़ कोरोना प्रोटोकाल की धज्जियां उड़ा रही है। गुरुवार को जिला अस्पताल के पर्चा काउंटर व दवा वितरण काउंटर पर मरीजों व तीमारदारों की लंबी लाइन लगी हुई है। किसी के चेहरे पर न कोई मास्क लगाए दिख रहा था, न ही सामाजिक दूरी का पालन किया जा रहा था। ऐसे में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ने की संभावना तेज हो जा रही है।
दूसरी डोज न लेने वालों को ढूंढ रहीं टीमें
तय समय पर कोरोनारोधी वैक्सीन की दूसरी खुराक न लेने वालों को ढूंढने के लिए स्वास्थ्यकर्मियों की टीमें लगाई गई हैं, जो फोन करके लाभार्थियों से दूसरी डोज न लगवाने का कारण पूछ रहे हैं। कलेक्ट्रेट व सीएमओ कार्यालय स्थित कोविड कंट्रोल रूम से लाभार्थियों को फोन किया जा रहा है। ब्लॉकों से लाभार्थियों को फोन किया जा रहा है। वैक्सीन की दूसरी डोज लगाने के लिए गांवों में शिविर लगाए जा रहे हैं।

कोरोना संक्रमण को लेकर सतर्कता बरती जानी बहुत जरूरी है। सभी लोगों को वैक्सीन की डोज लेना बहुत जरूरी है। घर से बाहर निकलते समय कोविड नियमों का पालन अवश्य करें। मास्क लगाना तथा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया जाना जरूरी है। डॉ. आरएस केसरी, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed