{"_id":"620fe8fd8df7930300349718","slug":"corona-gonda-news-lko6184335147","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना संक्रमित बुजुर्ग की मौत, 30 नए संक्रमित मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना संक्रमित बुजुर्ग की मौत, 30 नए संक्रमित मिले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोंडा। कोरोना संक्रमण के नए मामले कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। कोरोना संक्रमितों से मौत का सिलसिला जारी है। जिले के एक निजी अस्पताल में भर्ती कोरोना संक्रमित की इलाज के दौरान मौत हो गई। तीसरी लहर में कोरोना संक्रमण से मरने वालों की संख्या 12 हो गई है। शुक्रवार को आई कोरोना जांच रिपोर्ट में 30 नए संक्रमित मिले, और 41 लोगों का होम आइसोलेशन ओवर हुआ।
शुक्रवार को बेलसर निवासी कोरोना संक्रमित रामयज्ञ पांडेय (76) की इलाज के दौरान मौत हो गई। रामयज्ञ को नौ फरवरी को एससीपीएम हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था, जहां 12 फरवरी को जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई। गुरुवार को संक्रमित मरीज की इलाज के दौरान मौत हो गई। शुक्रवार को 2264 लोगों की आई कोरोना जांच रिपोर्ट में 30 नए संक्रमित मिले हैं। 41 संक्रमितों का होम आइसोलेशन ओवर हुआ। जिले में सक्रिय कोरोना संक्रमितों की संख्या 60 बची। तीसरी लहर में अब तक 2130 लोग कोरोना संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। जिसमें 2070 लोग कोरोना संक्रमण को मात देकर स्वस्थ हो गए। तीन गंभीर संक्रमितों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है।
सीएमओं डॉ. राधेश्याम केसरी ने बताया कि मरने वाले कोरोना संक्रमित की उम्र अधिक थी, तथा अन्य बीमारी की वजह से उसका इलाज चल रहा था। कोरोना संक्रमण का खतरा टला नहीं है। लोगों को सावधानी बरतनी चाहिए। कोरोना नियमों का पालन करें, घर से निकलते समय मास्क अवश्य लगाएं। भीड़-भाड़ से बचे।