फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   CORONA

आबकारी अधिकारी समेत 84 नए कोरोना संक्रमित

Sat, 15 Jan 2022 11:30 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jan 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
CORONA
फोटो- 17- गोंडा के जिला अस्पताल में सक्रिय किया गया कोविड हॉस्पिटल। संवाद - फोटो : GONDA
गोंडा। जिले में कोरोना के नए मामलों में तेजी से हो रही बढ़ोत्तरी सभी की चिंता बढ़ाने लगी है। शनिवार को जिले में जिला आबकारी अधिकारी के साथ ही बेसिक शिक्षा के सहायक वित्त एवं लेखाधिकारी, बेलसर सीएचसी के फार्मासिस्ट समेत संक्रमण के 84 नए मामले सामने आए। इसके साथ ही जिले में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या भी बढ़कर 356 तक पहुंच गयी है।
विज्ञापन

सीडीओ शशांक त्रिपाठी ने सभी से अपील की कि कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए पूरी सतर्कता बरती जाए। इसके तहत मास्क पहनने के साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन जरूर किया जाए और बहुत जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकला जाए। जिले में अब तक डीएम, डीआईजी से लेकर स्वास्थ्य विभाग के बड़े अधिकारियों के बाद अब अन्य विभागों के अधिकारी कोरोना वायरस की चपेट में आने लगे हैं। शनिवार को चार हजार से अधिक लोगों की हुई कोविड जांच में 84 लोगों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई। जिले में सक्रिय कोरोना संक्रमितों की संख्या 356 हो गयी है। कोरोना संक्रमितों को दवा का किट देकर चिकित्सीय निगरानी में होम आइसोलेशन में रहने के निर्देश दिए गए हैं। किशोरों के लिए 187 केंद्रों पर संचालित टीकाकरण अभियान में डेढ़ लाख से अधिक का टीकाकरण हो चुका है। तीन हजार से अधिक लोगों को बूस्टर डोज भी लग चुकी है। इसमें बुजुर्ग और कर्मचारी भी शामिल हैं।
विज्ञापन

कोविड अस्पताल कोरोना से जंग को तैयार
कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए कोविड हॉस्पिटल तैयार किया गया है। मॉकड्रिल करके पहले ही परीक्षण किया जा चुका है। वेंटीलेटर के साथ ऑक्सीजन की उपलब्धता है। जिसका परीक्षण भी किया गया है। स्वास्थ्य कर्मियों ने व्यवस्थाओं को परखा और संसाधनों का ट्रॉयल भी कर लिया गया है। इससे किसी भी तरह की आपात स्थिति से बिना किसी परेशानी के निपटा जा सकता है। जांच में तेजी लाने के साथ ही वैक्सीनेशन पर भी जोर दिया जा रहा है ताकि लोगों को सुरक्षा के घेरे में लाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना के बढ़ते मामलों पर रेलवे सतर्क, जांच तेज
कोरोना संक्रमण के तेजी पकड़ने के साथ ही बचाव के कार्य शुरू हो गए हैं। ट्रेनों में भी यात्रा करने वाले यात्रियों में भी कोविड-19 मिल रहे हैं। शनिवार को स्वास्थ्य टीम ने रेलवे स्टेशन पर आने जाने वाली ट्रेनों के यात्रियों के जांच के दौरान दो यात्री कोविड पॉजिटिव मिले। स्वास्थ्य टीम के सदस्य मुकुल श्रीवास्तव ने बताया कि ने दो मरीज एलटीटी से गोरखपुर जाने वाली एक्सप्रेस ट्रेन में मिले। इसमें एक मरीज जनपद, जबकि दूसरा मरीज श्रावस्ती जनपद का है। स्टेशन पर जांच करने वाले स्वास्थ्य टीम के टीम में अवधेश त्रिपाठी, पवन सिंह, राहुल, जयवर्धन सिंह रहे। स्टेशन पर यात्रियों की सूची भी तैयार की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed