फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   CORONA,booster dose

कोविशील्ड का स्टॉक खत्म, बूस्टर डोज लगाना चुनौती

Sat, 23 Jul 2022 11:18 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 23 Jul 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
CORONA,booster dose
फोटो-4 गोंडा के कोविड अस्पताल में बूस्टर डोज लगाती स्वास्थ्यकर्मी। -संवाद - फोटो : GONDA
गोंडा। कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए 18 साल से ऊपर वालों को कोरोनारोधी वैक्सीन का बूस्टर डोज देने की शुरुआत की गई है। महाअभियान चलाकर 20,47,555 लोगों को 30 सितंबर तक बूस्टर डोज लगाने का लक्ष्य भी दिया गया है। वैक्सीन की कमी से जिले में अभियान रफ्तार नहीं पकड़ पा रहा है। ऐसे में 75 दिनों में लक्ष्य पूरा करना विभाग के लिए चुनौती बन गई है। माइक्रोप्लान के अनुसार हर रोज 150 सत्र आयोजित कर टीकाकरण किया जाना था। वैक्सीन की किल्लत के चलते बमुश्किल 40 सत्र आयोजित किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

जिले में बीते छह दिनों से कोविशील्ड वैक्सीन खत्म होने से बूस्टर डोज का टीकाकरण अभियान प्रभावित हो रहा है। टीकाकरण के नए सत्र भी नहीं आयोजित हो पा रहे हैं। बूस्टर डोज टीकाकरण के शुभारंभ में स्वास्थ्य विभाग ने हर रोज 180 से 200 सत्र आयोजित कर लोगों को वैक्सीन लगाने का दावा किया था, लेकिन बमुश्किल 40 सत्र ही आयोजित किए जा रहे हैं। बूस्टर डोज लगवाने वालों की संख्या नहीं बढ़ पा रही है। बता दें कि जिले में 15 जुलाई से कोरोनारोधी वैक्सीन का बूस्टर डोज लगाना शुुरू किया गया। वैक्सीन की कमी से मात्र 2.5 फीसदी लोगों को ही बूस्टर डोज का टीका लगाया जा सका। ऐसे में लक्ष्य पूरा करना बड़ा चुनौती बन सकता है।
विज्ञापन

दूसरी डोज लगने में भी दिक्कत
टीकाकरण केंद्रों पर वैक्सीन की दूसरी डोज लगने में दिक्कत आ रही है। लोगों को इंतजार करना पड़ रहा है। कर्मचारियों की माने तो वैक्सीन की दूसरी डोज लगवाने वाले चार-पांच लोग पहुंच रहे हैं, जबकि एक वॉयल खोलने पर 10 लोगों को वैक्सीन लगाया जाना होता है, नहीं तो चार घंटे बाद वॉयल खराब होने लगता है। बेलसर सीएचसी पर शनिवार को मात्र पांच लोग वैक्सीन की दूसरी डोज लगवाने पहुंचे, जबकि 15 लोगों को बूस्टर डोज तथा चार लोगों को पहला डोज लगाया गया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

बूस्टर डोज
सीएचसी - लक्ष्य - टीका लगा
बभनजोत- 114211 -1425
बेलसर-100520- 1738
करनैलगंज- 130778-2839
छपिया- 106162- 2008
हलधरमऊ- 93608- 1590
इटियाथोक- 122513- 2102
कटरा बाजार- 111652-1711
खरगूपुर-120248-3120
मनकापुर-17,7646- 3185
मुजेहना-141003-2042
नबाबगंज-13,2436-2743
पड़रीकृपाल- 77912- 837
परसपुर-13,4927-3169
काजीदेवर-132935- 2231
तरबगंज-105578-1565
वजीरगंज-126441-5546
अर्बन-118985- 13176
वैक्सीन की कमी बूस्टर डोज टीकाकरण अभियान में दिक्कत आ रही थी, लेकिन आज 1600 वॉयल मिला है। सोमवार से टीकाकरण अभियान में सत्र बढ़ाकर तेजी लाया जाएगा। बूस्टर डोज लगवाने के लिए लोग जागरूक भी कम हैं। अरविंद कुमार, प्रभारी वैक्सीन इंचार्ज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed