फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Contractors not stand injustice

ठेकेदारों के साथ अन्याय बर्दाश्त नहीं

Sat, 23 Apr 2016 10:46 PM IST
अमर उजाला/गोंडा
अमर उजाला/गोंडा Updated Sat, 23 Apr 2016 10:46 PM IST
विज्ञापन
Contractors not stand injustice
धरना देते ठेकेदार - फोटो : अमर उजाला
बीते पांच दिनों से सिंचाई विभाग में चल रहा ठेकेदारों का विरोध प्रदर्शन छठवें दिन शनिवार को भी जारी रहा। ठेकेदारों ने चेतावनी दी कि निविदा आमंत्रण में धांधली को लेकर अब आरपार की लड़ाई लड़ी जाएगी। कहा कि अन्याय कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। 
विज्ञापन


सिंचाई विभाग में ठेकेदार समिति संघर्ष समिति के बैनर तले निविदा आमंत्रण में धांधली के विरोध में चल रहा धरना छठवें दिन भी जारी रहा। ठेकेदार संघर्ष समिति के अध्यक्ष सुजीत सिंह ने कहा कि अधिकारियों की साजिश से बड़ी कंपनियों को ही ठेके दिए जा रहे हैं, जो यहां के ठेकेदारों के साथ अन्याय है।
विज्ञापन


धरने में हनुमंत लाल मिश्र, देवेश पांडेय, अयोध्या नरेश पांडेय, अवधेश श्ुाक्ल, अशोक सिंह, बड़कऊ तिवारी, जयचंद सिंह, संजय आदि ठेकेदारों ने चेतावनी दी कि अब अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार को डीएम को ज्ञापन देकर सिंचाई मंत्री तक ठेकेदारों के साथ हो रहे अन्याय का मामला पहुंचाया जाएगा। इसके बाद भी यदि कार्रवाई नहीं हुई तो आरपार की लड़ाई लड़ी जाएगी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed