{"_id":"28cb0892d43fae6a9af3d9775faea488","slug":"contract-lineman-death-to-the-current-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संविदा लाइनमैन की करंट से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संविदा लाइनमैन की करंट से मौत
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 24 Sep 2015 11:31 PM IST
विज्ञापन
तुलसीपुर-जरवा विद्युत उपकेंद्र तुलसीपुर अंतर्गत रहमरवा सहजनवा गांव के निकट फाल्ट ठीक करते समय संविदा लाइनमैन की एचटी लाइन में अचानक प्रवाहित हुए करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। ग्रामीणों का कहना है कि लाइनमैन के शट डाउन लेने के बाद अचानक शुुरू हुई सप्लाई के कारण हादसा हुआ है। वहीं दूसरी तरफ क्षेत्रीय जेई ने घटना के लिए संविदा कर्मी की लापरवाही को जिम्मेदार ठहराया है।
रहमरवा सहजनवा गांव के निकट घटना गुरुवार को शाम करीब तीन बजे तुलसीपुर विद्युत उपकेंद्र का संविदाकर्मी सुरेश कुमार (35) पोल पर चढ़कर फाल्ट ठीक कर रहा था। इसी बीच अचानक सुरेश हाई टेंशन तार में आए करंट की चपेट में आ गया। उसकी मौके पर ही झुलसकर मौत हो गई।
सुरेश तुलसीपुर थाना क्षेत्र के धंधरा निनौनी गांव का रहने वाला था। ग्रामीणों का कहना है कि सुरेश ने पोल पर चढ़ने से पहले विद्युत उपकेंद्र तुलसीपुुर में फोन कर शट डाउन लिया था। पोल पर चढ़ते ही अचानक विद्युत सप्लाई शुरू हो गई। जिसकी चपेट में आकर उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक सुरेश का शव काफी देर तक पोल पर ही लटकता रहा। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस व पावर कॉर्पोरेशन के अधिकारियों ने सुरेश के शव को पोल से नीचे उतरवाया। सुरेश के साथ हुए हादसे से उसके परिवारीजन सदमे में है।
थानाध्यक्ष भीष्मपाल सिंह यादव ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। क्षेत्रीय जेई हीरालाल ने बताया कि सुरेश बिना शट डाउन लिए ही फाल्ट ठीक करने के लिए पोल पर चढ़ गया था। घटना के पीछे सुरेश की लापरवाही प्रमुख कारण लग रही है। मामले की जांच की जा रही है।