फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Consumers angry at power cuts

बिजली कटौती से बिफरे उपभोक्ता

Mon, 01 Jul 2019 10:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jul 2019 10:54 PM IST
विज्ञापन
Consumers angry at power cuts
गोंडा। भीषण गर्मी में बिजली कटौती से उपभोक्ताओं का गुस्सा सोमवार की दोपहर फूट पड़ा। नाराज उपभोक्ताओं ने अंबेडकर चौराहा पर सीढ़ी रखकर रोड जाम कर दिया। मौके पर पहुंचे सिटी मजिस्ट्रेट ने उपभोक्ताओं को शांत कर किसी तरह से जाम खुलवाया।
विज्ञापन

तपिश और उमस ने लोगों का जीना दुश्वार कर दिया है। ऐसे में बिजली विभाग की लुका-छुपी ने जीवन को बदतर बना दिया है। कभी रोस्टर के आधार तो कभी लोकल फाल्ट के नाम पर अघोषित कटौती ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी है। हालत यह है कि लोग बिजली कटौती के चलते गर्मी से बिलबिला रहे हैं। सोमवार की दोपहर उपभोक्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा।
विज्ञापन

अंबेडकर चौराहे स्थित उपकेंद्र पर बिजली की मांग को लेकर उपभोक्ताओं ने उपकेंद्र का घेराव किया। बिजली विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों से संतोषजनक जवाब न मिलने पर रोड जाम कर दिया। करीब 15 मिनट तक लगे जाम में लोग काफी परेेशान रहे। उपभोक्ताओं का आरोप था कि उन लोगों ने रात से बिजली न आने को लेकर विभाग के लोगों से जानकारी मांगी तो विभाग के लोगों ने अपना पल्ला झाड़ते हुए पूरा मामला संविदा कर्मियों पर फोड दिया। जाम की सूचना पर पहुंचे सिटी मजिस्ट्रेट राकेश सिंह ने ग्रामीणों को आश्वासन देकर शांत कराया। अवर अभियंता सुनील कुमार ने बताया की संविदाकर्मी हड़ताल पर चले गये है जिससे यह समस्या उत्पन्न हो रही है। एक तरफ लाइट रात से नही थी और रात में कोई प्राइवेट आदमी नही मिल सका। शीघ्र ही लोगों के घरों में बिजली पहुंच जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed