{"_id":"6a26fe7c2af83bb223052310","slug":"constable-recruitment-exam-was-held-at-15-centres-9495-candidates-appeared-gonda-news-c-100-1-gon1001-159955-2026-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: 15 केंद्रों पर हुई सिपाही भर्ती परीक्षा, 9,495 अभ्यर्थी हुए शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: 15 केंद्रों पर हुई सिपाही भर्ती परीक्षा, 9,495 अभ्यर्थी हुए शामिल
Mon, 08 Jun 2026 11:10 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Mon, 08 Jun 2026 11:10 PM IST
विज्ञापन
टॉमसन इंटर कॉलेज में पुलिस भर्ती परीक्षा देकर बाहर निकलते अभ्यर्थी। - संवाद
- फोटो : बाघ के हमले में घायल दंपती।
गोंडा। उत्तर प्रदेश पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा के पहले दिन सोमवार को जिले के 15 परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा और सतर्क निगरानी के बीच परीक्षा संपन्न हुई। पहले दिन दोनों पालियों को मिलाकर कुल पंजीकृत 12,048 अभ्यर्थियों में से 9,495 परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 2,553 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।
परीक्षा की शुचिता और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए अभ्यर्थियों को सघन तलाशी और कड़े सत्यापन के बाद ही केंद्रों में प्रवेश दिया गया। इस बार सुरक्षा के तहत कक्ष निरीक्षकों और ड्यूटी पर तैनात अन्य कर्मियों की भी बायोमीट्रिक पहचान कराई गई। डीएम प्रियंका निरंजन और एसपी विनीत जायसवाल सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। हालांकि, भीषण गर्मी के कारण परीक्षार्थियों को दिक्कतों का सामना भी करना पड़ा। अयोध्या से आए अभ्यर्थी अमित ने बताया कि उनके केंद्र पर पर्याप्त कूलर और पंखे न होने से उमस और गर्मी काफी महसूस हुई।
रोडवेज ने दी राहत, ई रिक्शा चालकों की मनमानी से बढ़ी परेशानी
परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए रोडवेज ने बसों के किराये में 50 प्रतिशत की छूट देकर राहत पहुंचाई। अयोध्या से आए अभ्यर्थी अवनीश मौर्य ने बताया कि जहां सामान्य दिनों में सौ रुपये किराया लगता था, वहीं परीक्षा के कारण उन्हें केवल पचास रुपये देने पड़े। इसके विपरीत शहर के भीतर ई रिक्शा चालकों ने अपनी मनमानी से परीक्षार्थियों को खूब परेशान किया। बस्ती से आए अमित ने बताया कि रेलवे स्टेशन से रोडवेज बस अड्डे तक की मामूली दूरी के लिए ई रिक्शा चालकों ने उनसे तीस रुपये वसूले, जबकि आम दिनों में इसका किराया मात्र दस रुपये होता है। परीक्षार्थियों की भीड़ की वजह से दिनभर शहर के प्रमुख मार्गों पर जाम की स्थिति भी बनी रही।
विज्ञापन
सामाजिक संगठन बने परीक्षार्थियों का सहारा
दूसरे जिलों से परीक्षा देने आए अभ्यर्थियों की मदद के लिए शहर के सामाजिक संगठन आगे आए और उनके रहने-खाने की व्यवस्था की। इंकलाब फाउंडेशन के अध्यक्ष अविनाश सिंह की ओर से टॉमसन इंटर कॉलेज के सामने परीक्षार्थियों के लिए भोजन और फुलवारी पब्लिक स्कूल में रात्रि विश्राम का इंतजाम किया गया। इसी तरह, गोंडा रसोई के संचालक पीयूष पांडेय की ओर से स्टेशन रोड स्थित अपनी रसोई पर अभ्यर्थियों के लिए 24 घंटे मुफ्त भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। सामाजिक संगठनों की इस पहल से दूर-दराज से आए अभ्यर्थियों को इस भीषण गर्मी में राहत मिली।