{"_id":"6161d1b58ebc3e7636727e11","slug":"congressmen-resolved-to-overthrow-the-state-government-gonda-news-lko5993795154","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेसियों ने प्रदेश सरकार को उखाड़ फेकने का लिया संकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेसियों ने प्रदेश सरकार को उखाड़ फेकने का लिया संकल्प
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोंडा। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष वीरेंद्र पटेल के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू जी विधायक के आह्वान पर अंबेडकर चौराहा स्थित बाल्मीकि भगवान मंदिर में झाड़ूृ लगाकर साफ सफाई की गई एवं धूपबत्ती लगाकर उत्तर प्रदेश की तानाशाह सरकार को प्रदेश से उखाड़ फेंकने का संकल्प लिया गया।
जिला प्रवक्ता शिव कुमार दुबे ने कहा कि जब प्रियंका गांधी ने लखनऊ के मंदिर में झाड़ू लगाया था भाजपा के लोगों में खलबली मच गई, क्योंकि वह साफ जगह पर झाड़ू लगाते हैं। मगर प्रियंका गांधी ने सफाई करने लायक जगह पर झाड़ू लगाकर मोदी योगी सरकार को नसीहत दी है।
भाजपा को अब समझ लेना चाहिए किसानों की हत्या करने वाले गुनाहगारों को यदि सरकार ने बचाने का प्रयास किया तो उत्तर प्रदेश के किसान नौजवान और आम जनता भाजपा को सत्ता से उखाड़ फेंकेगी।
विज्ञापन
जिला अध्यक्ष के अगुवाई में कांग्रेसियों ने वाल्मीकि भगवान के मंदिर में झाड़ू लगाकर संदेश दिया। इस अवसर पर एआईसीसी हनुमान प्रसाद, केटी तिवारी, प्रमोद मिश्रा, त्रिलोकी नाथ तिवारी, विनोद तिवारी, ओपी शर्मा, उत्कर्ष त्रिपाठी, संतराम पाल, सेवादल के प्रद्युम्न शुक्ला, अवधेश दुबे, राम गोपाल वर्मा, राजू सोनकर, अनिल कुमार पांडेय, संत बक्स मिश्रा, सोनम, व्यापार प्रकोष्ठ के अध्यक्ष नाजिम सरदार सहित तमाम कांग्रेसी शामिल रहे।