फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Congress protest against rising prices of diesel and petrol

मंहगाई के विरोध पर सड़को पर उतरे कांग्रेसी,किया प्रदर्शन

Fri, 11 Jun 2021 09:06 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jun 2021 09:06 PM IST
विज्ञापन
Congress protest against rising prices of diesel and petrol
गोंडा। डीजल-पेट्रोल की बढ़ती कीमतों के विरोध में शुक्रवार को कांग्रेसियों ने जिला मुख्यालय समेत तहसीलों पर प्रदर्शन किया। जिला कांग्रेस कार्यालय से पेट्रोल पंपों पर प्रदर्शन करने जा रहे कांग्रेस नेताओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की अध्यक्ष सोनिया गांधी के आह्वान पर बढ़ती हुई पेट्रोल-डीजल की कीमतों को कम करने के लिए राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी व कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के निर्देश पर शुक्रवार को जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष वीरेंद्र पटेल व शहर अध्यक्ष रफीक रैनी की अगुवाई में सड़क पर प्रदर्शन किया गया।
विज्ञापन

कांग्रेस कार्यालय से पेट्रोल पंप के सामने प्रदर्शन करने जा रहे कांग्रेसी नेताओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया तथा पेट्रोल पंप तक नहीं जाने दिया। जिलाध्यक्ष वीरेंद्र पटेल के साथ जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी, शहर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी, यूथ कांग्रेस, सेवादल व महिला कांग्रेस कमेटी के लोगों ने गिरफ्तारियां दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गिरफ्तारी देने वालों में वीरेंद्र पटेल, रफीक रैनी जिला प्रवक्ता कांग्रेस शिवकुमार दूबे, महिला अध्यक्ष रमा कश्यप, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष अभिषेक तिवारी, प्रमोद शुक्ल, ताऊवास खान, हरीशचंद्र श्रीवास्तव, अरविंद सिंह, संत बक्स मिश्र, मुन्नीलाल गौतम शामिल रहे।

वहीं तरबगंज में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर शुक्रवार को बढ़ती हुई महंगाई एवं पेट्रोल के दाम की बढ़ोतरी के खिलाफ देशव्यापी धरना प्रदर्शन के क्रम में ब्लाक कांग्रेस कमेटी तरबगंज के ब्लॉक अध्यक्ष सत्येंद्र सिंह धनौली की अगुवाई में धनईगंज बंधा अमदही पेट्रोल पम्प के सामने सांकेतिक प्रदर्शन किया गया। जिसमें मुख्य रुप से प्रदेश सचिव उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी शैलेंद्र सिंह, रामसागर मिश्रा,मनीष ,आज्ञाराम, प्रदीप कुमार सुनील यादव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed