फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   congress,Priyanka Gandhi,jansabha

मोदी ने उद्योगपति दोस्तों को बेच दिए सरकारी उपक्रम : प्रियंका

Thu, 24 Feb 2022 11:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Feb 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
congress,Priyanka Gandhi,jansabha
फोटो-30ह्म्-गोंडा के मसकनवा बाजार में प्रियंका गांधी को माला पहनाकर स्वागत करते पदाधिकारी। (संवाद - फोटो : GONDA
गोंडा। कांग्रेस महासचिव और स्टार प्रचारक प्रियंका गांधी वाड्रा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व भाजपा पर सीधा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि जिनको आपने बहुत बड़ा बनाया वही आपको गरीब रखना चाहते हैं। लोगों को रोजगार देने के बजाय उन सार्वजनिक उपक्रमों को अपने उद्योगपति दोस्तों को बेच दिया जिनमें रोजगार दिया जा सकता था। प्रियंका गांधी गुरुवार को गौरा विधानसभा क्षेत्र के मसकनवा में पार्टी प्रत्याशी राम प्रताप सिंह के समर्थन में चुनावी जनसभा को संबोधित कर रही थीं।
विज्ञापन

उन्होंने सीधा हमला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बोला। कहा कि 12 लाख पद खाली हैं लेकिन, सरकार ने उसे भरा ही नहीं। दरअसल भाजपा सरकार की मंशा ही आम आदमी को गरीब बनाए रखने की है। इस कारण रोजगार देने वाले सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों को प्रधानमंत्री मोदी ने अपने उद्योगपति दोस्तों को बेच दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि रेलवे को बेचने की तैयारी भी चल रही थी। सरकारी पद भरे नहीं गये पब्लिक सेक्टर यूनिटें बेच दी गईं। इसके साथ ही छोटे-छोटे दुकानदारों को नुकसान पहुंचाया गया। नोटबंदी व जीएसटी के चलते वह बंदी के कगार पर पहुंच गई हैं। भाजपा की नीति ही आमजन को गरीब ही रखने की है।
विज्ञापन

जिसके बेटे ने किसानों को गाड़ी से कुचला उसके साथ साझा किया मंच
किसानों के मुद्दे पर केंद्र की मोदी सरकार को घेरते हुए उन्होंने कहा कि काले कानूनों का किसानों ने पुरजोर विरोध किया। एक साल तक प्रधानमंत्री मोदी को कोई सुधि ही नहीं आई। चुनाव का समय आया तो रोए, धोए और माफी मांगकर काला कानून वापस ले लिया। तंज कसा कि लखीमपुर खीरी में मंत्री के बेटे ने आंदोलनकारी किसानों पर गाड़ी चढ़ाकर उनकी जान ले ली और प्रधानमंत्री उसी मंत्री के साथ मंच साझा करते रहे। अब चुनाव में किसान हितैषी होने का झूठा दंभ भर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सांड़ से किसान व गांव की जनता त्राहि-त्राहि करती रही, लेकिन पांच साल कोई सुधि नहीं ली। अब चुनाव में सांड़ याद आए और समाधान का डेट भी 10 मार्च के बाद रख दिया। गोशाला बनवाया, लेकिन उसमें चारा, पानी व छत की व्यवस्था नहीं की। कार्यक्रम को वरष्ठि नेता नसीमुद्दीन सिद्दीकी, राष्ट्रीय सचिव सत्यनारायण पटेल, प्रदेश सचिव कुलदीप दिवाकर, जिलाध्यक्ष वीरेंद्र पटेल, प्रवक्ता शिवकुमार दुबे, प्रमोद मिश्र, संतोष कुमारी मौजूद रहीं।
हमारे यूपी के लोग हुनरमंद
जनता से अपनत्व जताते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि हमारे यूपी के लोगों में बहुत हुनर है। वह कोलकाता और मुंबई जाकर अपने हुनर से कमाई करते हैं और यहां उन्हें रोजगार नहीं दिया जा रहा है। आह्वान किया कि अब समय आ गया है कि बदलाव के लिए कांग्रेस को चुनें। यही कांग्रेस है जिसने लोगों को रोजगार के लिए पब्लिक सेक्टर यूनिटें लगवाईं जिसे मोदी जी बेच रहे हैं।

राशन की बोरियां 10 मार्च को भी लोगों के घर पहुंचे
प्रियंका गांधी ने सरकार के फ्री राशन देने पर भी तंज कसा। कहा कि अब लोगों को राशन दिया जा रहा है। चुनाव है तो कुछ लोगों के घर बोरी भी भेजी जा रही है। उन्होंने सवाल उठाया कि हम मोदी जी और योगी जी से वचन चाहते हैं कि यह राशन की बोरियां 10 मार्च के बाद भी लोगों के घर पहुंचती रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed