फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Congress party effigy burnt in Gonda

Gonda News: कांग्रेस पार्टी का पुतला फूंका

Tue, 09 May 2023 11:31 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Tue, 09 May 2023 11:31 PM IST
विज्ञापन
Congress party effigy burnt in Gonda
गोंडा। कांग्रेस के घोषणा पत्र में बजरंग दल पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा से नाराज पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को हनुमान चालीसा का पाठ किया। जिला मुख्यालय व करनैलगंज में कांग्रेस पार्टी का पुतला फूंककर विरोध जताया गया।
विज्ञापन

बजरंग दल के विभाग के संयोजक शारदाकांत पांडेय के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने मंगलवार को दुखहरणनाथ मंदिर में हनुमान चालीसा का पाठ किया। राष्ट्र विरोधी होने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस पार्टी का पुतला फूंककर विरोध जताया। इस मौके पर प्रांत समरसता प्रमुख धर्मेंद्र सिंह, कमलेश मिश्र, बृजेश, सुनील दुबे, देवनारायण, राजन, रवि मोदनवाल, भोलानाथ सोनी, राजेश शर्मा, मुकेश गोस्वामी, दिनेश किशोर, मनोज, विजय सिंह, आनंद वर्मा उपस्थित रहे।
विज्ञापन

करनैलगंज बस स्टॉप स्थित गोरक्षनाथ मंदिर परिसर में भी सुंदरकांड पाठ किया गया। इसमें बाद बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी का पुतला बनाकर एक खंभे में लटका दिया। फिर हिंदू संगठनों के पदाधिकारियों ने हनुमान चालीसा का पाठ किया। कांग्रेस पार्टी मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए पुतला फूंका। कार्यकर्ताओं ने श्रीराम के जयकारे भी लगाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विश्व हिंदू परिषद के नेता दिनेश सिंह, अशोक सिंघानिया, जोगेंद्र सिंह जानी ने कहा कि यदि कांग्रेस इस पर माफी नहीं मांगती है तो पूरे प्रदेश में जनांदोलन छेड़ा जाएगा। इस मौके पर योगी गणेश नाथ, कन्हैयालाल वर्मा, अर्चित पांडेय, आयुष सोनी, अनूप गोस्वामी, विशाल गुप्ता, अश्वनी मौर्या, संदीप सोनी, सनी सिंह, बृजेश मिश्र आदि उपस्थित रहे। जिले के सभी विकासखंडों व नगरों में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने हनुमान चालीसा का पाठ किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed