{"_id":"60a289668ebc3ed2b2438524","slug":"concerns-over-increasing-deaths-from-korana-preparations-to-stop-the-third-wave-gonda-news-lko5784179154","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना संक्रमण से ग्राम प्रधान समेंत सात की मौत, 55 नए संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना संक्रमण से ग्राम प्रधान समेंत सात की मौत, 55 नए संक्रमित
विज्ञापन
गोंडा। लॉकडाउन के बाद से कोरोना संक्रमण के नए मामलों में कमी जरूर आई है लेकिन संक्रमण से हो रही मौतों का सिलसिला नहीं थम रहा है। सोमवार को नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान समेत सात लोगों की कोरोना संक्रमण से मौत हो गई तथा 55 लोग संक्रमित पाए गये।
कोरोना संक्रमण से पीड़ित नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान अर्चना सिंह की सोमवार को इजाल के दौरान मौत हो गई तथा 55 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। नवाबगंज के नगवा ग्राम पंचायत की नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान अर्चना सिंह पत्नी सर्वजीत सिंह की मतगणना के बाद खांसी,जुकाम,बुखार की शिकायत मिलने पर परिवार वालों नें उन्हें कस्बे के एक निजी नर्सिंग होम भर्ती कराया था।
जहां पर उनका इलाज चल रहा था। बीच में उनकी हालत में कुछ सुधार हुआ लेकिन फेफड़े में संक्रमण बढ़ने व सांस लेने में दिक्कत होने से रविवार की रात्रि में उनकी हालत बिगड़ी जिससे सोमवार की सुबह उनकी मौत हो गई । नर्सिंग होम उनके परिवार का था जिससे मृतक प्रधान के कोरोना की पुष्टि नहीं हो पाई।
विज्ञापन
उनके निधन पर कैसरगंज सांसद बृजभूषण शरण सिंह, नगरपालिका अध्यक्ष सतेन्द्र सिंह, सतपाल सिंह सचदेवा आदि लोगों ने शोक जताया। वहीं कोविड अस्पताल में भर्ती छह अन्य लोगों की कोरोना से मौत हो गई।