{"_id":"69e90bd8ae77ac1cba05d764","slug":"complaints-will-be-registered-24-hours-in-the-control-room-gonda-news-c-100-1-gon1003-156833-2026-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: कंट्रोल रूम में 24 घंटे दर्ज होंगी शिकायतें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: कंट्रोल रूम में 24 घंटे दर्ज होंगी शिकायतें
Wed, 22 Apr 2026 11:26 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Wed, 22 Apr 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
गोंडा। देवीपाटन क्षेत्र में मुख्य अभियंता ने जोन के चारों जनपदों गोंडा, बलरामपुर, बहराइच और श्रावस्ती के लिए नई व्यवस्था लागू की है। अब शिकायतें दो हेल्पलाइन नंबरों पर 24 घंटे दर्ज हो सकेंगी।
त्वरित समाधान के लिए जोन के कंट्रोल रूम में कर्मचारियों की संख्या चार से बढ़ाकर नौ कर दी गई है। इससे प्रत्येक कॉल को बिना विलंब सुना जा सकेगा। मौजूदा हेल्पलाइन नंबर 8004916771 के अतिरिक्त एक नया नंबर 8004916772 भी जारी किया गया है।
उपभोक्ता अब इन दोनों नंबरों पर अपनी समस्याएं दर्ज कराकर समाधान पा सकते हैं। मुख्य अभियंता ने समस्त अधिशासी एवं अवर अभियंताओं को निर्देश दिए हैं कि वे उपभोक्ताओं की कॉल अनिवार्य रूप से रिसीव करें। समस्याओं का तत्काल निस्तारण सुनिश्चित करें। अधीक्षण अभियंताओं और अधिशासी अभियंताओं को समय-समय पर औचक निरीक्षण करने को कहा गया है। (संवाद)