{"_id":"64a84c900471c2b909013cb6","slug":"complainants-kept-waiting-village-chaupal-postponed-gonda-news-c-100-1-gon1002-476-2023-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: बाट जोहते रहे फरियादी, ग्राम चौपाल स्थगित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: बाट जोहते रहे फरियादी, ग्राम चौपाल स्थगित
Fri, 07 Jul 2023 11:04 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Fri, 07 Jul 2023 11:04 PM IST
विज्ञापन
गोंडा। तरबगंज विकासखंड की दूरस्थ ग्राम पंचायतों में फरियादियों की समस्याएं सुनने के लिए शुक्रवार को प्रस्तावित डीएम की ग्राम चौपाल अचानक स्थगित कर दी गई। क्षेत्र के सोनवर्षा, जुझारीपुर, गौहानी, पुरैनी, जमथा व मनहना सहित छह ग्राम पंचायतों में ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया था।
चौपाल कार्यक्रम में जिलाधिकारी सहित जिला, तहसील व विकासखंड से अन्य आला अधिकारियों को मौजूद रहना था। मगर सुबह 10 बजे के बाद अचानक डीएम नेहा शर्मा के आने का कार्यक्रम निरस्त होने के कारण चौपाल स्थगित कर दी गई। छह ग्राम पंचायतों के सैकड़ों फरियादी डीएम से मिलकर गुहार लगाने का इंतजार कर रहे थे, जिन्हें निराश लौटना पड़ा। वहीं, कार्यक्रम में मौजूद जिला पंचायतीराज अधिकारी लालजी दूबे, परियोजना निदेशक व बीडीओ चंद्रशेखर, सीएमओ डाॅ. रश्मि वर्मा, डीडीओ सुशील श्रीवास्तव, एडीओ पंचायत दुर्गा प्रसाद मिश्रा, सीएचसी अधीक्षक नवनीत आदि ने चौपाल में आयोजित अन्य कार्यक्रमों को संभाला।
चौपाल में प्रधानमंत्री आवास योजना के 92 लाभार्थियों को चाबी व 35 आयुष्मान कार्ड धारकों को कार्ड वितरण किया गया। इस दौरान नरसिंह नरायन पांडेय, ग्राम प्रधान प्रतिनिध सोनवर्षा रामचंद्र मिश्रा, गौहानी प्रधान दिग्विजय पांडेय, जुझारीपुर प्रधान राम दयाल, पुरैनी प्रधान प्रतिनिध धर्मेंद्र पांडेय, मनहना प्रधान प्रतिनिधि गुड्डू सिंह, जमथा प्रधान वेंकटेश्वर कुमार पांडेय मौजूद रहे।