फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Competition for trap shooting starts, finals will be held today

ट्रैप शूटिंग की प्रतिस्पर्धा शुरू, आज होगा फाइनल

Sat, 06 Feb 2021 10:38 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 06 Feb 2021 10:38 PM IST
विज्ञापन
Competition for trap shooting starts, finals will be held today
गोंडा। नंदिनी नगर शूटिंग रेंज चल रही सात दिवसीय 43 वें स्टेट शॉटगन सूटिंग चैंपियनशिप के छठे दिन शनिवार को ट्रैप शूटिंग के दूसरे चक्र की प्रतिस्पर्धा संपन्न कराई गई। स्कीट तथा डबल ट्रैप के शूटिंग की प्रतिस्पर्धा दो-दो दिन की संपन्न होने के बाद उसका पदक अलंकरण भी किया जा चुका है।
विज्ञापन

ट्रैप शूटिंग की प्रतिस्पर्धा तीन दिनों की कराई जा रही है। इसका समापन रविवार को पदक अलंकरण के साथ होगा। इसी दिन स्टेट शॉटगन शूटिंग चैंपियनशिप का समापन भारतीय कुश्ती संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सांसद बृजभूषण शरण सिंह तथा यूपी रायफल एसोसिएशन के अध्यक्ष श्याम सिंह यादव द्वारा किया जाएगा।
विज्ञापन

शनिवार को ट्रैप सूटिंग चैंपियनशिप में नेशनल रूल (एनआर) के सीनियर मेंस में सलीम अहमद, फराज जावेद, प्रतिंदर सिंह तथा एनआर जूनियर मेंस में मेरठ के अनंत विहान, अलीगढ़ के शिवेंद्र सिंह, मेरठ के अर्शलाम नवाज खान तथा इंटरनेशनल रूल्स (आईएसएसएफ) में गोरखपुर के शायफ हसन, गोंडा के करन भूषण सिंह तथा लखनऊ के आकिब जावेद ने सूटिंग में प्रतिभाग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रैप इवेंट मुकाबले का फाइनल रविवार को खेला जाएगा। ट्रैप इवेंट शूटिंग में प्रत्येक खिलाड़ी को दो चरणों में पचास राउंड शूटिंग कर निशाना लगाने को दिया जाता है। 25-25 के दो चक्र में शूटिंग करना होता है। इसमें एनआर के खिलाड़ियों को चैंपियनशिप क्वालीफाई करने के लिए 25 राउंड निशाना सही लगाना जरूरी है।

आईएसएसएफ के खिलाड़ियों को तीस बार सही निशाना लगाना जरूरी है। ट्रैप सूटिंग इवेंट में खिलाड़ियों की संख्या अधिक होने से इसे तीन दिन का किया गया है। प्रतियोगिता के दौरान करन भूषण सिंह, एसोसिएशन के उपाध्यक्ष जगदीप मधोक, जीएस सिंह, प्रतिंदर सिंह, प्रभात सिंह, सुधीर यादव, प्रधान जितेंद्र तिवारी, रीषू श्रीवास्तव, रग्घू यादव, नवाज खान समेत तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed