{"_id":"65e8b1d286008fc14b04ea14","slug":"common-facility-centers-will-be-built-in-65-panchayats-gonda-news-c-100-1-gon1003-113933-2024-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: 65 पंचायतों में बनेंगे सामान्य सुविधा केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: 65 पंचायतों में बनेंगे सामान्य सुविधा केंद्र
Wed, 06 Mar 2024 11:41 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Wed, 06 Mar 2024 11:41 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। जिले के अलग-अलग ब्लॉकों की पंचायतों में 65 सामान्य सुविधा केंद्र (सीएससी) बनाए जाएंगे। इनमें हैसियत, लाइसेंस, आय, जाति और निवास प्रमाणपत्र समेत 207 तरह की सेवाएं मिलेंगी। प्रत्येक केंद्र के लिए पांच-पांच लाख रुपये जारी किए जाएंगे।
अधिकारियों ने बताया कि कुल 1192 में से जिले में 81 पंचायतों में भवन जर्जर व पुराने होने के चलते आमजनों को सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं। इसे देखते हुए शासन स्तर से जिले में 65 और सामान्य सुविधा केंद्र को स्वीकृति दी गई है।
विज्ञापन
वहीं पहले से नौ सामान्य सुविधा केंद्र से सेवाएं दी जा रही हैं। एडीपीआरओ जीडी जैन ने बताया कि पांच-पांच लाख रुपये से प्रत्येक सामान्य सुविधा केंद्र का निर्माण किया जाएगा। एक महीने में निर्माण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। सभी पंचायतों को स्वीकृत भवन के लिए जल्द बजट जारी होगा। चार गुणा पांच वर्ग मीटर क्षेत्रफल में निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन
एक छत के नीचे होगी 28 विभागों की सुविधा
इन पंचायतों में 28 विभागों की सुविधा होगी। पंचायती राज विभाग, मुख्यमंत्री लोक शिकायत अनुभाग, खाद्य एवं रसद विभाग, गृह, प्रशिक्षण एवं रोजगार, श्रम, ग्राम्य विकास, समाज कल्याण, कृषि, महिला कल्याण एवं बाल विकास, भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण, अग्निशमन, मत्स्य, भूगर्भ, खाद्य औषधि, खाद्य सुरक्षा, धर्मार्थ कार्य, ऊर्जा, राज्यकर, परिवहन, स्टांप एवं पंजीयन, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, पशुपालन, राज्य व्यवसायिक प्रशिक्षण, डेयरी विकास, लोकनिर्माण और खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड से जुड़ी योजनाओं की सुविधाएं मिलेंगी।
इन 65 पंचायतों में बनाया जाएगा सीएससी
भैरमपुर, भुलभुलिया, गद्दौपुर, मलौनी, बसंतपुर राजा, हरैय्या सुमन, इटियाथोक, करमडीह, मेहनौन, जानकीनगर, खिराभा, परेड सरकार, सिसवरिया, ऐलनपुर ग्रंट और वजीरगंज समेत 65 पंचायतों में कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) बनाया जाएगा।
एक महीने में तैयार होंगे सीएससी
डीपीआरओ लालजी दूबे के अनुसार एक महीने में 65 सीएससी निर्माण के लिए लक्ष्य निर्धारित किए गए हैं। पांच-पांच लाख रुपये से निर्माण किया जाएगा। इससे 207 तरह की सुविधाएं स्थानीय स्तर पर मुहैया हो सकेंगी।