फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Commissioner tested the reality of paddy purchasing centers

आयुक्त ने धान क्रय केन्द्रों की परखी हकीकत 18-17-10

Tue, 24 Nov 2020 10:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 24 Nov 2020 10:33 PM IST
विज्ञापन
Commissioner tested the reality of paddy purchasing centers
गोंडा के करनैलगंज में धान क्रय क्रेंद्र का निरीक्षण करते मंडलायुक्त एसवीएस रंगाराव। - फोटो : GONDA
गोंडा। आयुक्त देवीपाटन मंडल एसवीएस रंगाराव ने मंगलवार को धान क्रय केंद्रों पर हो रही धान खरीद का जायजा लिया। इस दौरान विकासखंड करनैलगंज के निरीक्षण में पांच कर्मी अनुपस्थित मिले।
विज्ञापन

आयुक्त ने खाद्य विभाग विपणन शाखा हलधरमऊ धान क्रय केन्द्र निरीक्षण के दौरान केन्द्र प्रभारी को निर्देशित किया कि वे किसानों से धान खरीद कर ही मिलों को भेजें। यदि सीधे मिल को धान भेजे जाने की शिकायत प्राप्त हुई तो मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने केन्द्र पर सार्वजनिक शिकायत पंजिका रखे जाने, मास्क लगाकर कार्य किए जाने तथा केन्द्र पर धान क्रय किए जाने के संबंध में व्यापक प्रचार-प्रसार के भी निर्देश दिए हैं। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि केन्द्र पर 01 हजार मीट्रिक टन धान क्रय के लक्ष्य के सापेक्ष अभी तक 14 किसानों से मात्र 66.16 मीट्रिक टन धान की खरीदारी हुई है जिसमें 20 मीट्रिक टन मिल को भेजा गया है। लगभग 46 मीट्रिक टन भेजा जाना शेष है। इस पर आयुक्त ने धान क्रय केंद्र में और तेजी लाने तथा किसानों का भुगतान निर्धारित समय सीमा के अंदर कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

आयुक्त ने सहकारी संघ लिमिटेड गौरवा खुर्द, बिशुनपुर धान क्रय केंद्र पर आकस्मिक निरीक्षण के दौरान पाया कि अभी तक निर्धारित लक्ष्य 5000 क्विंटल के सापेक्ष मात्र 335.60 क्विंटल धान की खरीद 11 किसानों से की गई है। इसमें 23 नवंबर से पूर्व की खरीद का भुगतान किया जा चुका है। आयुक्त को बताया गया कि यह धान क्रय केंद्र देर से प्रारंभ हुआ है। आयुक्त ने क्षेत्रीय किसान शिव बहादुर सिंह पुत्र अवध नरायन सिंह जिनका धान केंद्र पर तौला जा रहा था, उनसे विस्तृत पूछताछ की। इस केंद्र से खरीदा गया धान अभी तक मिलों को नहीं भेजा गया, जबकि मिल से अनुबंध हो चुका है। विकासखण्ड परसपुर के अंतर्गत धान क्रय केंद्र यूपी कोआपरेटिव यूनियन लिमिटेड गोगिया के निरीक्षण के दौरान निर्धारित लक्ष्य 50 मीट्रिक टन के सापेक्ष 12 किसानों से मात्र 440 क्विंटल खरीद हो पाई है। जिसमें 10 किसानों को भुगतान हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विकासखंड करनैलगंज का भी आकस्मिक निरीक्षण किया, जिसमें विकासखंड के 08 कर्मियों में 02 कर्मी एडीओ कोआपरेटिव विजय कुमार मिश्र तथा रूबी सिंह, एडीओ समाज कल्याण भ्रमण पर पाए गए और उनका उल्लेख भ्रमण पंजिका में पाया गया। शेष सभी कर्मी उपस्थित पाए गए। निरीक्षण के दौरान प्रभारी सम्भागीय खाद्य नियंत्रक दिनेश शर्मा, डिप्टी आरएमओ प्रज्ञा मिश्रा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed