फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Commissioner and DM saw the booth

आयुक्त ने विशेष पुनरीक्षण कार्य का लिया जायजा, डीएम ने भी देखा बूथ

Sun, 07 Nov 2021 10:21 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 07 Nov 2021 10:21 PM IST
विज्ञापन
Commissioner and DM saw the booth
गोंडा। निर्वाचक नामावलियों के विशेष पुनरीक्षण दिवस पर आयुक्त एसवीएस रंगाराव ने विधानसभा क्षेत्र गोंडा एवं कटरा बाजार के प्राथमिक/पूर्व माध्यमिक विद्यालय बालपुर, बटौरा बख्तावर व हारीपुर में निरीक्षण किया। आयुक्त ने मौके पर मौजूद बीएलओ से जानकारी ली। आयुक्त ने बीएलओ रजिस्टर चेक किया। फार्म 6,7,8 व 8क की उपलब्धता के बारे जानकारी ली।
विज्ञापन

उन्होंने निर्देश दिए कि विशेष तिथियों में सभी बूथों पर सभी बीएलओ की उपस्थिति तय की जाए तथा विशेष अभियान का व्यापक प्रचार प्रसार भी कराया जाए ताकि ज्यादा से ज्यादा से अर्ह मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में शामिल किया जा सके।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी मार्कंडेय शाही ने निर्वाचन कार्यालय, तहसील सदर निर्वाचन एवं कंट्रोल रूम का औचक निरीक्षण किया। इसके बाद तहसील सदर अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय दुल्लापुर खालसा पहुंचकर पुनरीक्षण कार्य का जायजा लिया। वहां पर नियुक्त दो बीएलओ और प्रधानाध्यापक मौजूद मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम ने उनसे बीएलओ रजिस्टर चेक किया। जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी एसडीएम और बीएसए को निर्देशित किया कि जिन जिन बूथों पर बीएलओ और अध्यापक गैर हाजिर हों उनकी रिपोर्ट दी जाए तथा अनुपस्थित कर्मियों का वेतन अदेय करते हुए निलंबित कर दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed