फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Colorful start of district level sports competition

जनपदीय खेलकूद प्रतियोगिता का रंगारंग आगाज

Wed, 04 Dec 2019 10:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 04 Dec 2019 10:36 PM IST
विज्ञापन
Colorful start of district level sports competition
खेल स्पर्धा में हुनर ​​दखाते बच्चे। - फोटो : GONDA
गोंडा। बेसिक स्कूलों में पढ़ने वाले नौनिहालों की तीन दिवसीय जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ बुधवार को हो गया। नगर के नेहरू स्टेडियम में बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित 45वें जनपदीय खेलकूद प्रतियोगिता का रंगारंग उद्घाटन हुआ। जिलाधिकारी डा. नितिन बंसल ने शुभारंभ किया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मनिराम सिंह ने जिलाधिकारी को स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया। छह दिसंबर को प्रतियोगिता का समापन होगा।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि जिलाधिकारी ने खेेल ध्वज को भी फहराया तथा मार्च पास्ट की सलामी ली। उन्होंने अपने उद्बोधन में बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि आज के जीवन में किसी को खेल के महत्व के बारे में बताने या समझाने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि एक ओर जहां खेलकूूद से शरीर स्वस्थ रहता है, वहीं दूसरी और आज के दौर में खेलकूद के माध्यम से भविष्य की अपार संभावनाएं भी बनी हैं।
विज्ञापन

खेलकूद के क्षेत्र में आज हमारा देश तेजी से तरक्की कर रहा है। उन्होंने बच्चों का आह्वान करते हुए कहा कि बच्चों को इसमें बढ़ चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। इस दौरान प्राइमरी व उच्च प्राथमिक स्तर के विभिन्न इवेंट्स का आयोजन हुआ। जिलाधिकारी ने शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति पर बच्चों को पुरस्कृत भी किया। इस अवसर पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मनिराम सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी मोतीलाल, व्यायाम शिक्षक संजय सिंह, समन्वयक राजेश सिंह, आनन्द सिंह, ओमशंकर यादव सहित खण्ड शिक्षा अधिकारीगण तथा स्कूलों के प्रधानाध्यापकगण व छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता में देर शाम तक आयोजन हुए। स्कूलों की छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। खेल प्रतियोगिता में प्राथमिक स्तर के बालक वर्ग में 50 मीटर दौड़ में प्रथम धनीराम, द्वितीय रवि चौहान, तृतीय रोहित इटियाथोक तरबगंज बेलसर, 50 मीटर बालिका संवर्ग प्रथम संजना नवाबगंज, द्वितीय सीमा वर्मा इटियाथोक, तृतीय पूजा यादव परसपुर, 100 मीटर दौड़ बालक प्रथम धनीराम इटियाथोक, द्वितीय गौरव दुबे झंझरी, तृतीय अनिल छपिया, 100 मीटर बालिका प्रथम अंशिका मौर्य बेलसर, द्वितीय निशा यादव मुजेहना, तृतीय नीलम परसपुर, कबड्डी बालक प्रथम नवाबगंज, द्वितीय कटरा बाजार रहे।

इसी तरह उच्च प्राथमिक संवर्ग में 100 मीटर दौड़ में बालक सम्वर्ग में नीरज सिंह नवाबगंज प्रथम, शिवा कश्यप इटियाथोक द्वितीय, शिवनाथ मोदनवाल मनकापुर तृतीय रहे।100 मीटर दौड़ बालिका संवर्ग जूनियर प्रीति मौर्या नवाबगंज प्रथम, मुस्कान परसपुर द्वितीय, गुडिय़ा झंझरी तृतीय रहीं। वालीबॉल बालिका संवर्ग में परसपुर प्रथम और नवाबगंज द्वितीय रहा। खो-खो बालिका जूनियर में मुजेहना प्रथम, हलधरमऊ द्वितीय रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed