फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Collectorate family bid farewell to retired ADM

सेवानिवृत्त हुुए एडीएम को कलेक्ट्रेट परिवार ने दी विदाई

Sat, 30 Nov 2019 11:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 30 Nov 2019 11:39 PM IST
विज्ञापन
Collectorate family bid farewell to retired ADM
गोंडा के जिला पंचायत सभागार में सेवा निवृत्त एडीएम को विदाई देते डीएम डॉ. नितिन बंसल। - फोटो : GONDA
गोंडा। अपर जिलाधिकारी रत्नाकर मिश्र शनिवार को सेवा निवृत्त हो गए। सेवानिवृृत्ति के अवसर पर कलेक्ट्रेट परिवार की ओर से जिला पंचायत सभागार में उन्हें विदाई दी गई। जिलाधिकारी, सीडीओ सहित अन्य सभी प्रशासनिक अधिकारियों, अधिवक्ताओं, समाजसेवियों तथा कर्मचारियों ने एडीएम को भावभीनी विदाई दी। उनके अनुभव, कार्य कुशलता तथा हंसमुुख व्यवहार व व्यक्तित्व की प्रशंसा की तथा उनके सुखमय व खुशहाल जीवन की कामना की।
विज्ञापन

जिलाधिकारी डॉ. नितिन बंसल ने कहाकि अपर जिलाधिकारी मिश्र ने जनपद में अपने कार्यकाल के दौरान उनके द्वारा दिए गए हर दायित्व को बखूबी निभाते रहे। जिलाधिकारी नेे कहा कि एडीएम मिश्र केे अनुभव का कोई तोड़ नहीं। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने उनके अच्छे स्वास्थ्य व सुखमय जीवन की कमाना की। मुख्य विकास अधिकारी आशीष कुमार ने कहा कि एडीएम मिश्र द्वारा दिए गए प्रशासनिक सहयोग को वे हमेशा याद रखेगें।
विज्ञापन

अपर पुलिस अधीक्षक महेन्द्र कुमार ने कहा कि एडीएम मिश्र के साथ उनका गहरा आत्मीय संबंध रहा और बेहतर सामंजस्य के साथ मिलकर कई कठिन व चुनौतीपूर्ण कार्यों को बड़ी आसानी से निपटा दिया गया। विदाई समारोह में एसडीएम सदर वीर बहादुर यादव, मनकापुर आरके वर्मा, करनैलगंज ज्ञानचन्द्र गुप्ता तथा तरबगंज राजेश कुमार ने भी अनुभव शेयर किए तथा शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट परिवार की ओर से अध्यक्ष सतीश चन्द्र भास्कर, उपाध्यक्ष रितेश मिश्रा, महामंत्री सुरेन्द्र कुमार सहित अन्य पदाधिकारियों ने भी सम्मानपूर्वक विदाई दी। संचालक वरिष्ठ अधिवक्ता केके श्रीवास्तव ने किया। विदाई समारोह में एडीएम को स्मृति चिन्ह भेंटकर तथा फूल माला पहनाकर सम्मानित किया गया। इस दौरान सभी तहसीलादर, नायब तहसीलदार, कलेक्ट्रेट परिवार के सभी अधिकारी कर्मचारी, सेवा निवृृत्त कर्मचारी माता प्रसाद शुक्ल, सहित अन्य विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed