फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Collectorate arrived to save his land in the city, planted cow

शहर में अपनी जमीन बचाने पहुंचे कलेक्ट्रेट, लगाई गोहार

Fri, 15 Jan 2021 10:44 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 15 Jan 2021 10:44 PM IST
विज्ञापन
Collectorate arrived to save his land in the city, planted cow
गोंडा। शहर के राजा मोहल्ला में जमीन कब्जा किए जाने का मामला शुक्रवार को तूल पकड़ लिया। मोहल्ले से दर्जनों लोग कलेक्ट्रेट पहुंचे और जिलाधिकारी से जमीन बचाने की गोहार लगाई। जिलाधिकारी मार्कंडेय शाही ने नगर मजिस्ट्रेट को पूरे मामले की जानकारी के लिए भेजा।
विज्ञापन

नगर मजिस्ट्रेट वंदना त्रिवेदी ने कलेक्ट्रेट आए लोगों की पूरी बात सुनी। लोगों का कहना है कि कई दिनों से कुछ लोग उन लोगों की जमीन के साथ ही सरकारी नाले पर कब्जा कर रहे हैं।
विज्ञापन

मिट्टी पाटने के साथ ही बाउंड्री बनाने में जुटे हैं। नगर मजिस्ट्रेट ने नगर कोतवाल को तत्काल कब्जा रोकने को कहा। कब्जा करने वालों से अभिलेख मांगा है। उन्होने कहा कि पूरे मामले की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर के राजा मोहल्ले में काफी दिनों से अवैध कब्जा किए जाने की शिकायतें मिल रहीं थीं। शुक्रवार को मोहल्ले के उसमान उर्फ पुत्तन, शाहिद अली, अकबर अली, सलमान, अब्दुल रहीम समेत दर्जनों लोग कलेक्ट्रेट पहुंचे। उन लोगों ने मांग किया कि राजा मोहल्ले में हो रहे कब्जे की जांच कराई जाए।
बताया कि 4 नवंबर 2019 को ही उन लोगों की ओर से जिलाधिकारी से शिकायत की गई थी। नगर पालिका के ईओ ने कार्रवाई के लिए आदेश भी किया था। लेकिन कोई कार्रवाई न होने से फिर से लोग कब्जा कर रहे हैं। यहां तक की बड़े स्तर पर कब्जा करने के लिए जेसीबी आदि लगाकर कार्य किया जा रहा है। नगर पालिका के कर्मचारी जानकर भी कार्रवाई नही कर रहे हैं।
नगर मजिस्ट्रेट वंदना त्रिवेदी ने कोतवाल को निर्देश दिया कि किसी प्रकार का कब्जा नही होने दें और जो लोग कब्जा कर रहे हैं। वह कोई दावा कर रहे हैं तो आकर अभिलेख के साथ बताएं। उन्होने कहा कि शहर के काफी लोग कब्जे से परेशान हैं। नाले पर भी कब्जा होने की शिकायत मिली है। नगर मजिस्ट्रेट के निर्देश पर पुलिस हरकत में आई।
राजा मोहल्ले में अवैध कब्जे के मामले में एक पूर्व चेयरमैन पर सवाल खड़े हुए हैं। कलेक्ट्रेट आए लोगों ने साफ तौर पर कहा कि अवैध कब्जा करने पूर्व अध्यक्ष ही कर रहे हैं। इसी के कारण नपाप के कर्मचारी और अधिकारी कोई कार्रवाई नही कर रहे हैं।

स्थिति यह है कि जिन लोगों के नाम से पहले भूमि भी थी उनकी भी भूमि हथियाने में लोग जुटे हैं। इसके लिए अमित कुमार ने भी सिटी मजिस्ट्रेट को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed