फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Collective Cheating caught in BJP MLA's College

भाजपा विधायक बावन सिंह के कॉलेज में पकड़ी सामूहिक नकल

Sat, 18 Mar 2017 10:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गोंडा
अमर उजाला ब्यूरो/गोंडा Updated Sat, 18 Mar 2017 10:54 PM IST
विज्ञापन
Collective Cheating caught in BJP MLA's College
डीएम ने शनिवार को कटरा बाजार के भाजपा विधायक बावन सिंह के कॉलेज में छापा मारकर सामूहिक नकल पकड़ी है। डीएम की जांच में इंटरमीडिएट की परीक्षा दे रहे 20 परीक्षार्थियों की काॅपियां एक जैसी मिली हैं। डीएम ने इन कापियों को कब्जे में लेकर डीआईओएस को सौंप दी हैं।
विज्ञापन

       
इंटरमीडिएट की द्वितीय पाली में हिंदी सेकेंड की परीक्षा के दौरान करनैलगंज के परीक्षा केंद्रों का डीएम आशुतोष निरंजन निरीक्षण कर रहे थे। वह चौरी चौराहे पर स्थित कटरा बाजार से भारतीय जनता पार्टी के विधायक बावन सिंह के श्रीराम सिंह इंटर कॉलेज में पहुंच गए।
विज्ञापन


यहां परीक्षार्थी समूहों में बैठकर परीक्षा दे रहे थे। डीएम के काफिले को देखकर वहां भगदड़ मच गई। डीएम ने जब परीक्षा केंद्र के तीन कमरों की तलाशी ली तो उन्हें कुछ परीक्षार्थियों की कापियां संदिग्ध लगी। इस पर उन्होंने तीनों कमरों के परीक्षार्थियों की कापियां अपने पास मंगा ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


करीब दो घंटे तक की गई सघन जांच मे 20 परीक्षार्थियों की कापियां एक जैसी पाई गई। जिलाधिकारी ने इसे सामूहिक नकल मानते हुए जिला विद्यालय निरीक्षक को कॉलेज के केंद्र व्यवस्थापक व कक्ष निरीक्षकों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।


डीएम की इस कार्रवाई से स्कूल संचालकों में हड़कंप मच गया है। इस संबंध में जिला विद्यालय निरीक्षक राम खेलावन वर्मा ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed