फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Cold increased, fog stopped the speed of vehicles

ठंड बढ़ी, कोहरे ने रोकी वाहनों की रफ्तार

Mon, 03 Jan 2022 10:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jan 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
Cold increased, fog stopped the speed of vehicles
गोंडा। नए साल के पहले दिन से ही गलन बढ़ने लगी है। सोमवार सुबह कड़ाके की ठंड से जनजीवन अस्त व्यस्त दिखा। रात से ही छाए घने कोहरे ने वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया। हेडलाइट जलाकर वाहन सड़कों पर रेंगते नजर आए।
विज्ञापन

सुबह 11 बजे के बाद कोहरा छंटने लगा लेकिन पछुआ हवाएं चलने से ठंड बढ़ गई। नगरपालिका ने कुछ ही सार्वजनिक स्थानों पर अलाव जलवाए हैं जो नाकाफी हैं। ठंड से परेशान राहगीर व मजदूर चौराहों पर अलाव ढूंढ़ते नजर आए।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में लोग कागज व पॉलिथीन से आग जलाने का प्रयास करते दिखे तो वहीं अग्रसेन चौराहा, बडगांव पुलिस चौकी चौराहा, गुरुनानक चौराहे पर लोग ठिठुरते रहे। रोडवेज बस स्टैंड पर यात्री जेब में हाथ डाले ठंड से कांप रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-पिछले तीन दिनों से पड़ रही कड़ाके की ठंड फुटपाथ पर रात बिताने वाले गरीब लोगों के लिए भारी पड़ रही है। नगरपालिका की ओर से शहर के कुछ प्रमुख चौराहों को छोड़कर सार्वजनिक स्थानों पर अलाव की व्यवस्था की नहीं की गई है। जरूरतमंदों के बीच कंबल भी नहीं बांटा गया है। जिससे उन्हें सर्द रात बिताने में कठिनाई हो रही है।

नगरपालिका के बेरुखी से ठंड से कांपकर रात बिताने वाले लोगों को सामाजिक संगठन राहत पहुंचा रहे हैं। सामाजिक संगठन इंकलाब फाउंडेशन के अध्यक्ष अविनाश सिंह की अगुवाई में युवा रात में निकलकर ठंड से कांप रहे लोगों को कंबल देकर उन्हें राहत पहुंचा रहे हैं। युवा सोच के संस्थापक अनिल सिंह फुटपाथ पर रहने वालों को रात के खाने तथा गर्म कपड़ों की व्यवस्था करा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed