फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   CMS found absent from duty of the district hospital

ड्यूटी से नदारद मिले जिला अस्पताल के सीएमएस

Sat, 02 Apr 2016 11:39 PM IST
अमर उजाला/बलरामपुर
अमर उजाला/बलरामपुर Updated Sat, 02 Apr 2016 11:39 PM IST
विज्ञापन
CMS found absent from duty of the district hospital
जायजा लेते मंत्री - फोटो : अमर उजाला
 सरकारी अस्पतालों में अव्यवस्था से मरीज व तीमारदार परेशान हैं। चिकित्सा स्वास्थ्य राज्यमंत्री के जिले में ही जिला मेमोरियल अस्पताल के सीएमएस बगैर सूचना के दो दिन से ड्यूटी से गायब हैं। मरीजों को जांच व दवाएं बाहर से लिखी जा रही हैं। गरीब मरीजों को अस्पताल में भोजन भी नहीं दिया जा रहा है।
विज्ञापन


ये खुलासा शुक्रवार रात करीब आठ बजे चिकित्सा एवं स्वास्थ्य राज्यमंत्री डॉ. एसपी यादव द्वारा जिला मेमोरियल अस्पताल के औचक निरीक्षण में हुआ है। पता चला कि अस्पताल के सीएमएस डॉ. एसएचआई जैदी बिना किसी सूचना के गुरुवार से ड्यूटी से नदारद थे।
विज्ञापन


अस्पताल के डॉ. रमेश पांडेय प्रभारी सीएमएस का काम देख रहे थे। मरीजों ने राज्यमंत्री को बताया कि अस्पताल के डॉक्टर जांच व दवाएं बाहर से लिखते हैं। अस्पताल में हड्डी के मरीजों का प्लास्टर नहीं बांधा जाता।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्लास्टर बांधने के लिए रकम वसूली जाती है। गरीब मरीजों को अस्पताल में भोजन भी नहीं मिलता। इन शिकायतों पर राज्यमंत्री ने सीएमओ डॉ. आशुतोष गुप्ता से अस्पताल की अव्यवस्था पर कड़ी नाराजगी जताई तथा मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई का निर्देश दिया। 

वहीं, शनिवार को सीएमओ ने बताया कि सीएमएस की जांच उनके अधिकार क्षेत्र में नहीं है। यदि राज्यमंत्री इस संबंध में लिखित आदेश देंगे तो कार्रवाई की जाएगी। सीएमओ ने बताया कि, सीएमएस की छुट्टी एडी हेल्थ स्वीकृत करते हैं।


इस संबंध में एडी हेल्थ डॉ. यूके वर्मा ने बताया कि जिला मेमोरियल अस्पताल के सीएमएस की अनुपस्थिति की जानकारी मिली है। जांच कर मामले में कार्रवाई की जाएगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed