फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   CM reaches Devipatan, will give a gift of Rs 1500 crore

Gonda News: देवीपाटन पहुंचे सीएम, देंगे 1500 करोड़ की सौगात

Fri, 15 Mar 2024 01:37 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Fri, 15 Mar 2024 01:37 AM IST
विज्ञापन
CM reaches Devipatan, will give a gift of Rs 1500 crore
बलरामपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बृहस्पतिवार की शाम को देवीपाटन मंदिर पहुंचे। गोंडा के कार्यक्रम से हेलीकाॅप्टर से तुलसीपुर पहुंचे, वहां लोगाें ने उनका स्वागत किया।
विज्ञापन

मंदिर में पूजन-अर्चन के साथ ही अधिकारियों और पार्टी नेताओं से बात की। सीएम ने विकास कार्यों में जिले को सबसे आगे रखने की नसीहत दी।
उन्होंने वहां मौजूद लोगों से मुलाकात की। मंदिर में ही रात्रि विश्राम करने के बाद वह शुक्रवार की सुबह 10 बजे मां पाटेश्वरी राज्य विश्वविद्यालय के निर्माण के लिए कोयलरा गांव में भूमि पूजन करेंगे।
विज्ञापन

करीब 1500 परियोजनाओं की सौगात देंगे। इसमें से 986.70 करोड़ की 210 परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। साथ ही 502.21 करोड़ की 256 परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने अधिकारियों से इसकी समीक्षा की। शिलान्यास होने वाली परियोजनाओं का कार्य समय से और गुणवत्तापूर्ण कराने का निर्देश दिया।
सीएम ने अधिकारियों के साथ बैठक कर त्योहारों के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था दुरूस्त रखने, बिजली व्यवस्था बेहतर रखने की तैयारी पूरी करने के निर्देश दिए।
सीएम योगी ने देवीपाटन तीर्थ विकास के साथ ही सोहेलवा वन्य जीव प्रभाग में इको- टूरिज्म को बढ़ावा देने की योजनाओं की जानकारी ली। इस दौरान आयुक्त योगेश्वर राम मिश्रा, डीआईजी अमरेंद्र प्रसाद सिंह, जिलाधिकारी अरविंद सिंह, पुलिस अधीक्षक केशव कुमार से कई अहम बिंदुओं पर चर्चा किया।

पार्टी नेताओं से मिले सीएम, दिया जीत का मंत्र
तुलसीपुर पहुंचे मुख्यमंत्री का भाजपा नेताओं ने स्वागत किया। महंत मिथिलेश नाथ, जिला पंचायत अध्यक्ष आरती तिवारी, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह, श्रावस्ती लोकसभा प्रत्याशी एवं एमएलसी साकेत मिश्र, विधायक सदर पल्टूराम, तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुकल, उतरौला विधायक राम प्रताप वर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. धीरेन्द्र प्रताप सिंह धीरु, राकेश सिंह, चन्द्र प्रकाश सिंह गुड्डू, डीपी सिंह बैस, जन्मेजय सिंह, श्याम मनोहर तिवारी आदि ने सीएम से भेंट की। मुख्यमंत्री ने जनता के बीच संवाद कायम करने पर जोर दिया। कहा कि प्रधानमंत्री के विकसित भारत की संकल्पना को पूरा करने के लिए यह चुनाव सबसे अहम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed